फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Jayant Chaudhary is coming to Lucknow to show his strength, trying to connect upper castes along with Brah

यूपी: ताकत दिखाने लखनऊ आ रहे हैं जयंत चौधरी, ब्राह्मणों के साथ ऊंची जातियों को पार्टी से जोड़ने की कोशिश

Thu, 27 Aug 2026 07:02 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Thu, 27 Aug 2026 07:02 PM IST
सार

Jayant Chaudhary: यूपी की राजनीति में अब बड़ी पार्टियों के साथ छोटे दल भी सक्रिय हो रहे हैं। सपा के बाद अब राष्ट्रीय लोकदल की निगाह ब्राह्मण वोटरों पर है। 

विज्ञापन
UP: Jayant Chaudhary is coming to Lucknow to show his strength, trying to connect upper castes along with Brah
लखनऊ आएंगे जयंत चौधरी। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

राष्ट्रीय लोकदल के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष अनुपम मिश्रा ने बताया कि राष्ट्रीय लोकदल के अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री चौधरी जयंत सिंह 30 अगस्त को लखनऊ आ रहे हैं। गोमती नगर स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में उनकी मौजूदगी में पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की संगठनात्मक एवं विचार-विमर्श बैठक आयोजित की जाएगी।

विज्ञापन


बृहस्पतिवार को राज्य मुख्यालय में उन्होंने कहा कि 30 अगस्त का यह कार्यक्रम राष्ट्रीय लोकदल के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार करने और प्रदेश के सभी क्षेत्रों में पार्टी की सक्रियता बढ़ाने को लेकर चर्चा होगी।
विज्ञापन


अनुपम मिश्रा ने कहा कि राष्ट्रीय लोकदल लगातार समाज के विभिन्न वर्गों को संगठन से जोड़ रहा है। विशेष रूप से ब्राह्मण समाज के बीच पार्टी की विचारधारा और चौधरी चरण सिंह के सामाजिक न्याय, किसान हित राजनीति को लेकर सकारात्मक वातावरण बना है। उनके नेतृत्व में बड़ी संख्या में ब्राह्मण समाज के लोग राष्ट्रीय लोकदल से जुड़ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि 30 अगस्त के कार्यक्रम में ब्राह्मण समाज के साथ-साथ सवर्ण समाज के कई प्रमुख राजनीतिक एवं सामाजिक चेहरे राष्ट्रीय लोकदल की सदस्यता ग्रहण करेंगे। प्रदेश मीडिया प्रभारी मयंक त्रिवेदी ने बताया कि देश के विभिन्न जिलों से कार्यकर्ता एवं समर्थक बड़ी संख्या में लखनऊ पहुंचेंगे।


कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि लखनऊ में मानसून के मौसम में राजनीतिक तापमान बढ़ने वाला है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय लोकदल अब किसी एक क्षेत्र तक सीमित राजनीतिक शक्ति नहीं है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के साथ-साथ पूर्वांचल, मध्यांचल, बुंदेलखंड और प्रदेश के अन्य हिस्सों में भी पार्टी का संगठन तेजी से मजबूत हो रहा है। प्रेस वार्ता में वरिष्ठ नेता रजनीकांत मिश्रा ,रमावती तिवारी, पी. के पाठक,राम गोपाल चंदेल आदि थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed