फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Raid conducted after video viral of codeine syrup being sold in Shravasti two arrested

श्रावस्ती: कोडीन सिरप का काला कारोबार, वीडियो वायरल होते ही छापा; भारी मात्रा में माल बरामद, दो गिरफ्तार

Sat, 29 Aug 2026 04:06 PM IST
Bhupendra Singh अमर उजाला नेटवर्क, श्रावस्ती
अमर उजाला नेटवर्क, श्रावस्ती Published by: Bhupendra Singh Updated Sat, 29 Aug 2026 04:06 PM IST
सार

श्रावस्ती में प्रतिबंधित कोडीन सिरप और कैप्सूल की खेप पकड़ी गई है। मामले में दो आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं। इनके कब्जे से 558 शीशी प्रतिबंधित सिरप व 17040 प्रतिबंधित कैप्सूल बरामद हुए हैं। आगे पढ़ें पूरी खबर... 

विज्ञापन
Raid conducted after video viral of codeine syrup being sold in Shravasti two arrested
इसी मेडिकल स्टोर का वीडियो हुआ था वायरल। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

यूपी के श्रावस्ती में कोडीनयुक्त सिरप की बिक्री का वीडियो वायरल हुआ। इसके बाद शुक्रवार को औषधि निरीक्षक व पुलिस की संयुक्त टीम ने छापा मारा। इस दौरान बदला-नासिरगंज मार्ग स्थित मेडिकल स्टोर से 558 शीशी प्रतिबंधित सिरप व 17,040 कैप्सूल बरामद हुए हैं। टीम ने बहराइच निवासी दो लोगों को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन


एएसपी चंद्रकेश सिंह ने बताया कि बदला-नासिरगंज मार्ग स्थित बदला बैजनाथपुर गांव के एक पक्के मकान में प्रतिबंधित दवाओं की बिक्री की गुप्त सूचना मिली थी। सूचना पर औषधि निरीक्षक श्रीकांत गुप्ता व हरदत्तनगर गिरंट थाना प्रभारी महिलानाथ उपाध्याय ने टीम के साथ मकान में छापा मारा।  
विज्ञापन


इस दौरान 100 मिलीलीटर की 437 शीशी कोडीन युक्त अनरेक्स सिरप व 121 शीशी चोको डीएक्स सीरप बरामद हुई। साथ ही 47 डिब्बों में 11,280 कैप्सूल प्रोक्जिहोम स्पास, नौ डिब्बों में 2,160 कैप्सूल सेमप्लक्स प्लस टैबलेट व छह डिब्बों में 3,600 टैबलेट अल्प्रासोन 0.5 बरामद हुआ। ये सभी सिरप व दवाएं प्रतिबंधित हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

बहराइच के रहने वाले हैं दोनों आरोपी

एएसपी ने बताया कि पकड़े गए दोनों आरोपी बहराइच जिले के रहने वाले हैं। एक आरोपी की पहचान बहराइच जिले के हरदी थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत जोत चांदपारा पंडितपुरवा निवासी शिवाजी व गोसाइनपुरवा निवासी भरत कुमार के रूप में हुई है। दोनों वर्तमान में हरदत्तनगर गिरंट क्षेत्र की ग्राम पंचायत बदला बैजनाथपुर में रह रहे थे। दोनों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर न्यायालय के माध्यम से जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed