सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Job opportunities at ICICI Bank, placement cell invites applications; more vacancies in these positions.

UP: आईसीआईसीआई बैंक में रोजगार के अवसर, प्लेसमेंट सेल ने मांगे आवेदन; इन पदों पर ज्यादा वैकेंसी

अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: आकाश द्विवेदी Updated Mon, 09 Feb 2026 06:40 PM IST
विज्ञापन
सार

लखनऊ विश्वविद्यालय की प्लेसमेंट सेल के माध्यम से आईसीआईसीआई बैंक में रोजगार के अवसर निकले हैं। बैंक ने सेल्स मैनेजर और रिलेशनशिप मैनेजर पदों के लिए आवेदन मांगे हैं। चयनित अभ्यर्थियों को पैन-इंडिया पोस्टिंग के साथ आकर्षक पैकेज व अन्य सुविधाएं मिलेंगी।

UP: Job opportunities at ICICI Bank, placement cell invites applications; more vacancies in these positions.
प्रतीकात्मक फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

लखनऊ विश्वविद्यालय की प्लेसमेंट सेल ने विद्यार्थियों के लिए एक नए प्लेसमेंट अवसर की घोषणा की है। देश के प्रमुख निजी क्षेत्र के बैंक आईसीआर्ईसीआई बैंक लिमिटेड ने सेल्स मैनेजर व रिलेशनशिप मैनेजर के पद के लिए 10 फरवरी से आवेदन आमंत्रित किए हैं। सभी नियुक्तियां बैंक की व्यावसायिक जरूरत के अनुसार पैन-इंडिया स्तर पर की जाएंगी।

Trending Videos


बैंक की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक चयनित अभ्यर्थियों की जिम्मेदारियों में नए ग्राहकों का अधिग्रहण, व्यवसाय वृद्धि से जुड़े कार्य, ग्राहकों के साथ नियमित संवाद के माध्यम से संबंध प्रबंधन, उपयुक्त बैंकिंग समाधान करना और निर्धारित नीतियों के अनुरूप सेवा सुनिश्चित करना शामिल होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये है पात्रता

आवेदन के इच्छुक अभ्यर्थियों के दसवीं और स्नातक में न्यूनतम 60 प्रतिशत अंक होना जरूरी है। उम्र सीमा 25 वर्ष से कम है। साथ ही संचार कौशल, ग्राहक संबंध प्रबंधन क्षमता, बिक्री योग्यता, समस्या-समाधान कौशल और बैंकिंग उत्पादों की बुनियादी समझ भी जरूरी है।

स्थानांतरण व क्षेत्रीय यात्रा भी होगी

बैंक ने यह भी स्पष्ट किया है कि चयनित अभ्यर्थियों को जरूरत के अनुसार स्थानांतरण और क्षेत्रीय यात्रा के लिए तैयार रहना होगा। इसके लिए अतिरिक्त भुगतान भी किया जाएगा।

ये मिलेगा वार्षिक पैकेज

चयनित उम्मीदवारों को पांच लाख प्रतिवर्ष (सीटीसी ) दिया जाएगा। जो शहर की श्रेणी के अनुसार परिवर्तित हो सकता है। इसके अतिरिक्त, प्रदर्शन-आधारित प्रोत्साहन, मेडिकल बीमा और अन्य कर्मचारी लाभ भी उपलब्ध कराए जाएंगे।

दो दिन लिए जाएंगे आवेदन

आवेदन प्रक्रिया 10 व 11 फरवरी दो दिनों तक चलेगी। आवेदन से संबंधित विस्तृत जानकारी लखनऊ विश्वविद्यालय की वेबसाइट के केंद्रीय प्लेसमेंट सेल अनुभाग में मौजूद है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed