{"_id":"698999fbf735d41e5f0762a4","slug":"up-vidhan-mandal-budget-session-2026-anandiben-patel-s-address-cm-yogi-akhilesh-yadav-updates-in-hindi-2026-02-09","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP Budget -2026: विधानसभा गेट पर बैठकर सपा की नारेबाजी, साइकिल से विधानसभा पहुंचे एमएलसी; देखें तस्वीरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Budget -2026: विधानसभा गेट पर बैठकर सपा की नारेबाजी, साइकिल से विधानसभा पहुंचे एमएलसी; देखें तस्वीरें
डिजिटल डेस्क, लखनऊ
Published by: आकाश द्विवेदी
Updated Mon, 09 Feb 2026 02:06 PM IST
विज्ञापन
सार
यूपी विधानमंडल का बजट सत्र सोमवार यानी आज से शुरू हो गया। सत्र से पहले सीएम योगी आदित्यनाथ ने मीडिया से बात की। उन्होंने सरकार का एजेंडा बताया। सत्ता और विपक्ष दोनों अपनी-अपनी तैयारी के साथ सत्र में पहुंचे।
सदन में पहले दिन सपा विधायकों का जमकर हंगामा
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन
विस्तार
यूपी विधानमंडल का बजट सत्र शुरू हो चुका है। सुबह 11 बजे राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने अभिभाषण शुरू किया था।
Trending Videos
उत्तर प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र के पहले दिन साइकिल से पहुंचे MLC
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
इसके थोड़ी देर बाद ही सपा विधायक नारेबाजी करने लगे। सदन में जमकर हंगामा किया। 'गो बैक, गो बैक' के नारे लगाए। सरकार पर कई तरह के आरोप लगाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सदन में सपा विधायकों ने जमकर हंगामा किया।
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा झूठ के अलावा कुछ नहीं बोलती है। यूपी ने प्रधानमंत्री बनाए हैं, तो यूपी को बुलेट ट्रेन कब मिलेगी?
विधानसभा गेट पर बैठे सपा विधायक
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
सुनने में आ रहा है कि गोरखपुर होकर निकलेगी बुलेट ट्रेन, उस गोरखपुर से जिसमें मेट्रो तक नहीं बना पाए।
विरोध जताते सपा विधायक
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
वहीं, नेता विधान मंडल दल आराधना मिश्रा मोना ने सपा के साथ सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया।
हाथ में तख्ती लेकर पहुंचे सपा विधायक
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
सपा से एमएलसी आशुतोष सिन्हा बजट सत्र में शामिल होने साइकिल से विधानसभा पहुंचे। वह वाराणसी में मंदिर तोड़े जाने के मुद्दे को लेकर आए हैं। इसे वह प्रमुखता से उठाएंगे।