सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Two people died when bike collided with tractor trolley in Shravasti

UP News: ट्रैक्टर ट्रॉली से भिड़ी बाइक, दो लोगों की मौत; वैवाहिक समारोह में शामिल होने गया था युवक

अमर उजाला नेटवर्क, श्रावस्ती Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Mon, 09 Feb 2026 04:36 PM IST
विज्ञापन
सार

श्रावस्ती में बाइक सामने से आ रही ट्रैक्टर ट्रॉली से भिड़ गई। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। युवक वैवाहिक समारोह में शामिल होने गया था। बाइक से दो लोग सामान खरीदने बाजार जा रहे थे। रास्ते में हादसा हो गया। 

Two people died when bike collided with tractor trolley in Shravasti
Accident Demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

यूपी के श्रावस्ती में रविवार देर रात बाइक सवार सामने से आ रही ट्रैक्टर ट्रॉली से टकरा गए। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। खबर मिली तो घर में चीख पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। आगे की कार्रवाई की जा रही है। 

Trending Videos


हादसा सिरसिया थाना क्षेत्र के डगमरा नाले के निकट हुआ। क्षेत्र के ही मधवापुर गांव निवासी रामतीरथ ने बताया कि उसका भतीजा शिवम वर्मा (18) रविवार को बलरामपुर जिले के हर्रैया क्षेत्र के अतरपरी गांव वैवाहिक समारोह में शामिल होने गया था। देर शाम कुछ सामान लेने के लिए लवधेश यादव (16) के साथ बाइक से सिरसिया बाजार आ रहा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


डगमरा नाले के निकट सामने से आ रहे ट्रैक्टर-ट्रॉली से बाइक टकरा गई। इससे शिवम की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि, लवधेश गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को सिरसिया सीएचसी पहुंचाया। यहां हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे जिला चिकित्सालय, भिनगा के लिए रेफर कर दिया। भिनगा में भी उसकी हालत में सुधार न होने से चिकित्सकों ने उसे बहराइच मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। 

बहराइच ले जाते समय रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। मेडिकल कॉलेज पहुंचने पर चिकित्सकों ने उसके मृत होने की पुष्टि की। साथ ही पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। वहीं, लवधेश के शव का पोस्टमार्टम बहराइच में किया जा रहा है। शिवम के दादा झब्बर की तहरीर पर अज्ञात ट्रैक्टर चालक के विरुद्ध केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने वाहन को अपने कब्जे में लेकर जांच में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed