सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Prizes distributed to students

Shravasti News: विद्यार्थियों को वितरित किया गया पुरस्कार

संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Mon, 09 Feb 2026 12:06 AM IST
विज्ञापन
Prizes distributed to students
विज्ञापन
श्रावस्ती। जूनियर हाईस्कूल सिरसिया में शनिवार को पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया। हाईस्कूल में मंडलीय प्रतिभा खोज परीक्षा का आयोजन 25 जनवरी को किया गया था। इसमें 14 केंद्रों पर 4500 विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया था। परीक्षा में से लगभग 450 विद्यार्थियों ने बेहतर प्रदर्शन कर परीक्षा उत्तीर्ण की। जिन्हें पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। परीक्षा के आयोजक शुभम शुक्ला ने कहा कि प्रतियोगी परीक्षा में प्रतिभाग करने से विद्यार्थियों में सीखने की व प्रतिस्पर्धा करने की भावना का विकास होता है। इसलिए जब भी किसी परीक्षा में प्रतिभाग करने का अवसर मिले तो अवश्य प्रतिभाग करना चाहिए। इस मौके पर प्रदीप शुक्ला, मनीष शुक्ला, अंकित, राधेश्याम, पवन, आकाश कसौधन, आलोक, ज्ञानचंद आदि मौजूद रहे। संवाद
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed