{"_id":"6988d5dc6309d7e8f90eade9","slug":"15252-patients-were-treated-at-the-health-fair-shravasti-news-c-104-1-srv1004-117848-2026-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shravasti News: स्वास्थ्य मेले में 15252 मरीजों का हुआ इलाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shravasti News: स्वास्थ्य मेले में 15252 मरीजों का हुआ इलाज
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
Updated Sun, 08 Feb 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
स्वास्थ्य मेले में चिकित्सकों से जानकारी लेती महिला उपाध्यक्ष
विज्ञापन
श्रावस्ती। भिनगा में जूनियर हाईस्कूल के मैदान में रविवार को आरएसएस व सेवा भारती ने स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया। यह आयोजन गुरु गोरखनाथ स्वास्थ्य सेवा यात्रा 6.0 के तहत किया गया। मेले में मेडिकल संस्थानों के विशेषज्ञ चिकित्सकों ने मरीजों का उपचार किया।
शिविर के दौरान 15252 मरीजाें का इलाज किया गया। वहीं, विभिन्न विभागों के लगाए गए स्टॉलों पर लोगों को योजनाओं की जानकारी दी गई। स्वास्थ्य मेले में मुख्य अतिथि के रूप में राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष दद्दन मिश्रा, विधायक रामफेरन पांडेय व एनएमओ अवध प्रांत के अध्यक्ष डॉ. संदीप रहे।
महिला आयोग की उपाध्यक्ष ने मेले में उपस्थित चिकित्सकों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। उपाध्यक्ष ने कहा कि कोई भी व्यक्ति इलाज से वंचित न रहने पाए, इसके लिए लगातार प्रयास किये जा रहे हैं। सरकार की मंशा है कि दूर-दराज के गांवों में भी सबको स्वास्थ्य सेवाओं, शिक्षा व जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिले।
मेले के दौरान विभिन्न चिकित्सीय संस्थाओं का चिकित्सकों ने मरीजों को निशुल्क जांच व दवाइयां उपलब्ध कराई। साथ ही महिलाओं को सामान्य स्वच्छता, मुख्य स्वच्छता व महावारी के संबंध में जागरूक किया गया। वहीं उनकी स्तन कैंसर, हेपेटाइटिस, बीपी व शुगर की जांच भी की गई। इस मौके पर जिला प्रचारक भानुप्रताप, भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. मिश्रीलाल वर्मा, सीएमओ डॉ. अशोक कुमार सिंह, डॉ. एनएन पांडेय, डॉ. अभिनव पांडेय, डॉ. ध्रुव कुमार मिश्रा, डॉ. राहुल शुक्ला, डॉ. आदर्श त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
यह विशेषज्ञ चिकित्सक रहे मौजूद
स्वास्थ्य मेले में दंत चिकित्सा, स्त्री रोग विशेषज्ञ, बाल रोग विशेषज्ञ, नेत्र रोग विशेषज्ञ, होम्योपैथिक चिकित्सक, सामान्य चिकित्सक के अलग-अलग काउंटर बनाए गए। इन काउंटरों पर मरीजों की भीड़ लगी रही।
इन विभागों ने किया जागरूक
स्वास्थ्य मेले में जिला प्रोबेशन विभाग ने कन्या सुमंगला, निराश्रित महिला पेंशन योजना, बेटी-बचाओ, बेटी पढ़ाओ, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना आदि के पंपलेट बांटकर लोगों को जागरूक किया। इसी तरह से ग्रामोद्योग विभाग के स्टॉल पर लोगों को विभिन्न योजनाओं के तहत मिलने वाले अनुदान की जानकारी दी गई। ब्लड बैंक स्टॉल पर लोगों को रक्तदान से होने वाले लाभ के बारे में बताया गया।
Trending Videos