{"_id":"6989b6359cd4cb6e55022694","slug":"rae-bareli-road-accident-three-bodies-were-taken-out-simultaneously-causing-chaos-in-the-village-2026-02-09","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"रायबरेली सड़क हादसा: तीन अर्थियां एक साथ उठने से गांव में मचा कोहराम, तीन थानों की पुलिस व पीएसी रही तैनात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रायबरेली सड़क हादसा: तीन अर्थियां एक साथ उठने से गांव में मचा कोहराम, तीन थानों की पुलिस व पीएसी रही तैनात
अमर उजाला नेटवर्क, रायबरेली
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 09 Feb 2026 04:14 PM IST
विज्ञापन
सार
रायबरेली में हुए भीषण सड़क हादसे में चार लड़कियों की मौत हो गई। सोमवार को जब उनके शव गांव पहुंचे तो चीखपुकार मच गई। घायल पांच अन्य लड़कियों का इलाज चल रहा है।
रायबरेली सड़क हादसे में चार की मौत हुई।
- फोटो : amar ujala
विज्ञापन
विस्तार
रायबरेली के जगतपुर के कोडरक गांव में सड़क हादसे में मृत तीन युवतियों के शव पोस्टमार्टम के बाद रविवार देर रात को गांव पहुंचे तो माहौल गमगीन हो गया। सोमवार को एक साथ तीन अर्थियां उठने पर पूरे गांव में कोहराम मच गया। चारों तरफ चीख पुकार मच गई। महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों की आंखें नम हो गईं।
Trending Videos
घटना के बाद गांव में सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनज़र तीन थानों की पुलिस व पीएसी तैनात रही। उपजिलाधिकारी डलमऊ और क्षेत्राधिकारी मौके पर पहुंचे और परिजनों को हर संभव सरकारी सहायता दिलाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
रविवार शाम करीब 7 बजे कोडरक गांव की नौ लड़कियां चूली गांव में दल बहादुर सैनी के यहां आयोजित बजरंगबली भंडारे में शामिल होने जा रही थीं। इसी दौरान प्रयागराज की ओर से गलत दिशा से आ रही तेज रफ्तार कार ने सभी को रौंद दिया। हादसे में चार लड़कियों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि पांच अन्य घायल हो गईं, जिनका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।
मृतकों में आश्मा, शालिनी और रश्मि के शव कोडरक गांव पहुंचते ही सन्नाटा पसर गया। वहीं परिजनों में चीख पुकार मच गई। वहीं, हिमांशी का शव अलीगंज डिहवा पहुंचने पर वहां भी कोहराम मच गया।
कड़ी सुरक्षा में घाट तक रवाना हुए मृतकों के शव
दुर्घटनास्थल का एक दृश्य।
- फोटो : amar ujala
जगतपुर, ऊंचाहार व गदागंज पुलिस तथा पीएसी की मौजूदगी में तीनों शवों को कोडरक गांव से डलमऊ गंगाघाट दाह संस्कार के लिए ले जाया गया। जबकि हिमांशी का घर अलीगंज डिगवा होने के कारण अंतिम संस्कार से गोकना घाट पर परिजनों द्वारा किया गया।
प्रशासन ने दिया सहायता का भरोसा, अंतिम संस्कार को माने परिजन
उपजिलाधिकारी डलमऊ सत्येंद्र सिंह ने परिजनों व ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि शासन से मिलने वाली हरसंभव सहायता दिलाई जाएगी। मृतकों के परिजन गांव में उपलब्ध सरकारी जमीन आवंटन तथा मुख्यमंत्री आवास योजना से आवास तथा प्रशासनिक मदद कराई जाएगी।
प्रशासन ने दिया सहायता का भरोसा, अंतिम संस्कार को माने परिजन
उपजिलाधिकारी डलमऊ सत्येंद्र सिंह ने परिजनों व ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि शासन से मिलने वाली हरसंभव सहायता दिलाई जाएगी। मृतकों के परिजन गांव में उपलब्ध सरकारी जमीन आवंटन तथा मुख्यमंत्री आवास योजना से आवास तथा प्रशासनिक मदद कराई जाएगी।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन