{"_id":"6989b2de4a55ffe86d03705e","slug":"up-three-officials-involved-in-illegal-extortion-have-been-suspended-immediately-2026-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: अवैध वसूली में संलिप्त तीन अधिकारियों पर गिरी गाज, तत्काल निलंबित किए गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: अवैध वसूली में संलिप्त तीन अधिकारियों पर गिरी गाज, तत्काल निलंबित किए गए
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ/हमीरपुर
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 09 Feb 2026 03:41 PM IST
विज्ञापन
सार
हमीरपुर जिले में अवैध वसूली के आरोप में तीन अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। निलंबन की यह कार्रवाई मुख्य विकास अधिकारी एवं अपर जिलाधिकारी हमीरपुर की दो सदस्यीय जांच समिति की आख्या के आधार पर की गई है।
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
हमीरपुर जिला उद्योग कार्यालय में ऑनलाइन आवेदन और पत्रावली निस्तारण के नाम पर अवैध वसूली में संलिप्त पाए जाने पर शासन ने तीन अधिकारियों, सहायक आयुक्त उद्योग/प्रभारी उपायुक्त उद्योग रवि वर्मा, सहायक प्रबंधक संतोष राव और जिला प्रबंधक मिलन कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। निलंबन की यह कार्रवाई मुख्य विकास अधिकारी एवं अपर जिलाधिकारी हमीरपुर की दो सदस्यीय जांच समिति की आख्या के आधार पर की गई है।
Trending Videos
जांच समिति का गठन लाभार्थियों से लगातार प्राप्त शिकायतों के बाद किया गया था। समिति की रिपोर्ट में पुष्टि हुई कि विभिन्न सरकारी योजनाओं में इन अधिकारियों की मिलीभगत से ऑनलाइन आवेदन, फाइल निस्तारण और सब्सिडी दिलाने के नाम पर अवैध तौर पर धन उगाही की जा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - विधानसभा गेट पर बैठकर सपा की नारेबाजी, साइकिल से विधानसभा पहुंचे एमएलसी; देखें तस्वीरें
ये भी पढ़ें - सर्दी हुई विदा: प्रदेश में बढ़ने लगी गर्मी, दिन में धूप से परेशान दिखे लोग; जानिए मौसम विभाग का पूर्वनुमान
प्रारंभिक जांच में भ्रष्टाचार के ठोस साक्ष्य मिलने पर समिति ने कठोर कार्रवाई की संस्तुति की जिसके बाद शासन ने निलंबन के साथ ही संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध अनुशासनिक कार्यवाही के निर्देश जारी कर दिए हैं।