यूपी: अधूरी तैयारियों के साथ शुरू किया गया लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे, नालियों से नहीं हुआ सड़क का कनेक्शन
Lucknow Kanpur Expressway: लखनऊ कानपुर एक्सप्रेसवे शुरू भले हो गया है लेकिन इसमें कई सारी खामियां हैं। सड़क ही नहीं आसपास की मिट्टी भी धंसनी शुरू हो गई है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लखनऊ कानपुर एक्सप्रेसवे पर बारिश का पानी बाहर निकालने के लिए जो नालियां बनाई गई हैं, उनका सड़क से कनेक्शन ही नहीं है। यही वजह है कि पानी सड़क पर ही बना रहा, जिससे सड़कें धंसती गई। इतना ही नहीं एक्सप्रेसवे के दोनों ओर के स्लोप की मिट्टी बारिश में धसकने से भी मुश्किलें बढ़ गई हैं।
नेशलन हाइवे अथाॅरिटी ऑफ इंडिया एनएचएआई की ओर से बनाया गया लखनऊ कानपुर एक्सप्रेस यात्रियों के लिए मुसीबत बन गया है। उद्घाटन के महज 20 दिन के अंदर ही एक्सप्रेसवे तीन दर्जन से अधिक जगहों पर धसक गया, जिससे सड़कों में दरार पड़ गईं। सड़कें फूल गईं और उधड़ने लगी। किरकिरी होने के बाद एनएचएआई के अधिकारियों ने सड़क मरम्मत कार्य शुरू करवाया।
निर्माण एजेंसी पीएनसी इंफ्राटेक इन दिनों युद्धस्तर पर मरम्मत कार्य करवा रही है। इसके चलते कानपुर से लखनऊ आने के दैारान किमी संख्या 32.4 के पास पीएनसी द्वारा मरम्मत कार्य हो रहा है। सड़क फिर से बनाई जा रही है, जिससे सिर्फ एक लेन में वाहनों की आवाजाही है। ऐसे ही कानपुर से एक्सप्रेसवे पर चढ़ने के महज दो-तीन किमी बाद भी मरम्मत कार्य हो रहा है, जिससे रोड ब्लाॅक की गई है। अमर उजाला की टीम बुधवार को जब एक्सप्रेसवे पहुंची तो सिर्फ पीएनसी के वाहन ही आते-जाते नजर आए। नालियों से कनेक्ट करने के लिए तोड़फोड़ की जा रही है।
मिट्टी धसकने से सड़कें हो रहीं खराब
लखनऊ कानपुर एक्सप्रेसवे पर किमी संख्या 60 के आगे एक अंडरपास के लिए मरम्मत कार्य चल रहा है। यहां स्लोप की मिट्टी धसकी मिली। मिट्टी में बहुत गहरा गड्ढा था। स्लोप को सीमेंट से पक्का नहीं करने की वजह से मिट्टी धसक रही है, जिससे सड़क के नीचे की मिट्टी प्रभावित हो रही है और एक्सप्रेसवे पर शिकायतें सामने आ रही हैं।
अब भर रहे दरारें
एनएचएआई अफसरों की लापरवाही का आलम यह है कि एक्सप्रेसवे शुरू होने व शिकायतें आने पर उनकी तंद्रा टूटी है। अब एक्सप्रेसवे पर बने पुलों की दरारों को सीमेंट से भरा जा रहा है। ताकि हादसे की आशंका को कम किया जा सके।
एक्सप्रेसवे पर लहरा रही घास
लखनऊ कानपुर एक्सप्रेसवे के दोनों ओर सड़क किनारे एक पट्टी को खाली छोड़ा गया है। इसे गिट्टी से तैयार किया गया है। हालांकि इससे हादसे की आशंका बनी हुई है। वहीं कानपुर से आने पर ऐसी पट्टी पर हरी-भरी ऊंची-ऊंची घास लहरा रही है, जिससे रात में वाहन चालक दुर्घटना का शिकार हो सकता है।