फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Lucknow-Sitapur-Bareilly highway to be widened to six lanes

UP: लखनऊ-सीतापुर-बरेली हाईवे होगा छह लेन, 65 किमी सड़क को चौड़ा करने पर खर्च होंगे एक हजार करोड़

Thu, 13 Aug 2026 09:03 AM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अजित बिसारिया, अमर उजाला, लखनऊ
अजित बिसारिया, अमर उजाला, लखनऊ Published by: Ishwar Ashish Bhartiya Updated Thu, 13 Aug 2026 09:03 AM IST
सार

पहले चरण में लखनऊ से सीतापुर तक मार्ग शामिल है। इसके लिए एनएचएआई ने प्रस्ताव भेज दिया है। 65 किमी की सड़क को चौड़ा करने पर एक हजार करोड़ रुपये खर्च होंगे। इसके लिए टेंडर आमंत्रित किए गए हैं।

विज्ञापन
UP: Lucknow-Sitapur-Bareilly highway to be widened to six lanes
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : प्रतीकात्मक

विस्तार

अवध और रूहेलखंड के बीच रफ्तार बढ़ाने के लिए लखनऊ-सीतापुर-बरेली हाईवे (एनएच-30) को छह लेन करने का फैसला किया गया है। एनएचएआई ने पहले चरण में लखनऊ से सीतापुर तक का 65 किमी का हिस्सा छह लेन करने का प्रस्ताव केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय को भेज दिया है। साथ ही निर्माण के लिए टेंडर भी आमंत्रित कर लिए हैं।

विज्ञापन


इस परियोजना से लखनऊ, सीतापुर, लखीमपुर खीरी, हरदोई, शाहजहांपुर और बरेली जिलों की लाखों की आबादी को सीधा फायदा होगा। लखनऊ से बरेली तक हाईवे की कुल लंबाई 250 किमी है। पहले चरण में लखनऊ रिंग रोड से इस हाईवे के सीतापुर तक के हिस्से को चार लेन से छह लेन बनाने की डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट तैयार की गई है। एनएचएआई के सूत्रों के मुताबिक, अगर चरण में सीतापुर से बरेली तक का हिस्सा शामिल किया जाएगा। इससे वाया सीतापुर लखनऊ से बरेली और दिल्ली तक का सफर आसान हो जाएगा।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - अयोध्या: राम मंदिर CEO के लिए साक्षात्कार पूरे, आए थे साढ़े पांच हजार से ज्यादा आवेदन; ये लगाएंगे अंतिम मुहर
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - यूपी: शासन ने किया स्पष्ट, प्रशासक बने ग्राम प्रधानों को नहीं मिलेगा मानदेय; मई में खत्म हो चुका है कार्यकाल


लखनऊ से सीतापुर तक 65 किमी हाईवे को चौड़ा करने पर एक हजार करोड़ रुपये का खर्च आएगा। एनएचएआई के मुख्य महाप्रबंधक गौतम विशाल चरण पहारी ने बताया कि टेंडर आमंत्रित किए गए हैं। जैसे ही केंद्रीय मंत्रालय की मंजूरी मिल जाएगी, इन टेंडरों को खोला जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed