सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Lucknow Supergiants are yearning for a win at home, they will face Rajasthan on Wednesday.

यूपी: अपने घरेलू मैदान में जीत के लिए तरस रही है लखनऊ सुपरजायंट्स, राजस्थान के साथ बुधवार को मुकाबला

अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Mon, 20 Apr 2026 07:53 PM IST
विज्ञापन
सार

IPL 2026: लखनऊ सुपरजायंट्स आईपीएल के इस सीजन में अब तक का प्रदर्शन निराश करने वाला है। वह अभी तक कोई भी मैच इकाना स्टेडियम में नहीं जीत सकी है। 

UP: Lucknow Supergiants are yearning for a win at home, they will face Rajasthan on Wednesday.
दोनों टीमें सोमवार को लखनऊ पहुंच गईं। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार

 अभी तक लखनऊ सुपरजायंट्स के लिए आईपीएल बुरे सपने की तरह बीता है। टीम अंक तालिका में छह मैच खेलकर चार हार और दो जीत के साथ आठवें स्थान पर फिसल गई है। घरेलू मैदान (इकाना स्टेडियम) में टीम के हालात और भी बुरे है, जहां पहली जीत दर्ज करना ही चुनौती बन चुका है। राजस्थान के खिलाफ 22 अप्रैल को होने वाले मुकाबले में लखनऊ को जीत के लिए एड़ी चोटी का जोर लगाना होगा। मुकाबले के लिए सोमवार को दोनों टीमों के खिलाड़ी लखनऊ पहुंच गए। मिली जानकारी के अनुसार इकाना स्टेडियम में मंगलवार को शाम के सत्र में खिलाड़ी अपनी तैयारियों को अंतिम रूप देंगे। 

Trending Videos


लखनऊ सुपरजायंट्स की बात की जाए तो बल्लेबाजी क्रम में बार-बार बदलाव करना टीम को रास नहीं आ रहा है, जबकि गेंदबाजी क्रम में अभी तक उपयोग में लाए गए खिलाड़ी अपने प्रदर्शन में सुधार नहीं ला सके हैं। टीम के ओवरसीज बल्लेबाज मिचेल मार्श (छह मैच में 155 रन) और एडन मार्करम (छह मैच में 162) अपनी क्षमता के अनुरूप नहीं खेल सके है, जबकि निकोलस पूरन (छह मैच में 51 रन) ने अपने प्रदर्शन से टीम प्रबंधन को पूरी तरह निराश किया है। कप्तान पंत भी अपने प्रदर्शन में निरंतरता नहीं दिखा पाए और छह मैच में 147 रन ही बना सके है। गेंदबाजी में भी टीम का प्रदर्शन औसत दर्जे का रहा है। टीम से सबसे ज्यादा 11 विकेट हासिल करने वाले प्रिंस यादव खासे महंगे (इकोनॉमी रेट-8.69) साबित हुए है। अनुभवी पेसर शमी (छह मैच में पांच विकेट) भी अपेक्षा के अनुरूप विकेट चटकाने में असफल रहे, जबकि आवेश खान (पांच मैच में पांच विकेट) और दिग्वेश राठी (चार मैच में तीन विकेट) भी प्रभावित नहीं कर सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


वैभव सूर्यवंशी मुकाबले का सबसे बड़ा आकर्षण
लखनऊ सुपरजायंट्स के खिलाफ होने वाले मुकाबले में सबसे की नजर राजस्थान रॉयल्स के विस्फोटक बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी पर रहेगी। 15 साल के इस युवा बल्लेबाज ने आईपीएल में दिग्गज गेंदबाजों की धुनाई करते हुए छह मैच में 41 के शानदार औसत और 236.53 के धमाकेदार स्ट्राइक रेट से 246 रन बनाए हैं। इस शानदार प्रदर्शन के दौरान 24 चौके और 20 गगनचुंबी छक्के उड़ाकर प्रतिद्वंद्वी टीमों के नाक में दम कर दिया है। ऐसे में लखनऊ सुपरजायंट्स के गेंदबाजों के सामने वैभव बड़ा खतरा बन सकते हैं। इकाना स्टेडियम में अभी तक हुए दोनों मुकाबलों में बहुत ज्यादा रन नहीं बने हैं। ऐसे में वैभव सूर्यवंशी की मौजूदगी में राजस्थान राॅयल्स की टीम पहले बल्लेबाजी करके दो सौ का आंकड़ा पार कर सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed