{"_id":"6a05c988279b2cb208026a1e","slug":"up-major-cbi-action-two-arrested-in-6-95-crore-fraud-case-raids-conducted-across-several-states-2026-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: सीबीआई की बड़ी कार्रवाई, 6.95 करोड़ रुपये के फर्जीवाड़े में दो लोगों को पकड़ा; कई राज्यों में छापेमारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: सीबीआई की बड़ी कार्रवाई, 6.95 करोड़ रुपये के फर्जीवाड़े में दो लोगों को पकड़ा; कई राज्यों में छापेमारी
डिजिटल डेस्क, लखनऊ
Published by: Akash Dwivedi
Updated Thu, 14 May 2026 06:40 PM IST
विज्ञापन
सार
उत्तर प्रदेश वन निगम के नाम पर फर्जी बैंक खाता खोलकर करोड़ों रुपये के घोटाले का खुलासा हुआ है। सीबीआई ने मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जांच में नकली दस्तावेजों के जरिए रकम ट्रांसफर करने की बात सामने आई। कई राज्यों में छापेमारी कर साक्ष्य जुटाए गए हैं।
CBI
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने उप्र वन निगम की एफडी की करोड़ों की रकम हड़पने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने उत्तर प्रदेश वन निगम के नाम से फर्जी बैंक खाता खुलवाकर रकम पार की थी। दोनों आरोपियों को अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें 16 मई तक सीबीआई को उनकी कस्टडी रिमांड में भेजा गया है। यूपी, दिल्ली समेत कई राज्यों में सीबीआई ने छापे डालकर साक्ष्य जुटाए।
सीबीआई ने 15 जनवरी 2026 को भारतीय बैंक की शिकायत पर मुकदमा दर्ज किया था। जांच में सामने आया कि आरोपियों ने फर्जी पहचान पत्र, नकली अधिकृत पत्र और जाली प्रस्ताव तैयार कर वन निगम के नाम से बैंक खाता खुलवाया।
इसके बाद बैंक को झांसा देकर 64.82 करोड़ रुपये खाते में स्थानांतरित करा लिए गए। इसमें से 6.95 करोड़ रुपये छह कंपनियों के खातों में भेज दिए गए। सीबीआई ने यूपी, दिल्ली, पश्चिम बंगाल और कर्नाटक में छापे भी मारे। उसके बाद कर्नाटक निवासी दीपक संजीव सुवर्णा और दीपक यादव को गिरफ्तार किया है। मामले में अन्य लोगों की भूमिका भी खंगाली जा रही है।
Trending Videos