{"_id":"6a05cb68f4ba90506309bde9","slug":"contract-worker-dies-of-electrocution-in-sitapur-tragedy-occurs-while-restoring-power-supply-2026-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: करंट लगने से संविदा कर्मी की मौत, बिजली आपूर्ति बहाल कराने का काम करते समय हुआ हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: करंट लगने से संविदा कर्मी की मौत, बिजली आपूर्ति बहाल कराने का काम करते समय हुआ हादसा
अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर
Published by: Bhupendra Singh
Updated Thu, 14 May 2026 06:49 PM IST
विज्ञापन
सार
सीतापुर में करंट लगने से संविदा कर्मी की मौत हो गई। बिजली आपूर्ति बहाल कराने का काम करते समय हादसा हुआ। आगे पढ़ें पूरी खबर...
लाइनमैन प्रवेश शर्मा की फाइल फोटो।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
यूपी के सीतापुर में बृहस्पतिवार को करंट लगने से विद्युत विभाग के संविदा कर्मचारी की मौत हो गई। वह हरगांव क्षेत्र के काजीकमालपुर फीडर पर तैनात था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। आगे की कार्रवाई की जा रही है।
Trending Videos
घटना हरगांव थाना क्षेत्र के सुजौलापुर मजरा हैदरपुर गांव की है। बताया गया कि मूल रूप से पीलीभीत निवासी प्रवेश शर्मा संविदा पर काजीकमालपुर फीडर पर बतौर लाइनमैन तैनात था। दोपहर में वह विद्युत आपूर्ति बहाल करने के लिए पहुंचा था। काम के दौरान ट्रांसफार्मर में आए करंट की चपेट में आने से गंभीर रूप से झुलस गया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
अवर अभियंता (जेई) अश्विनी वर्मा ने बताया कि शट डाउन लिया गया था या नहीं, इसकी वास्तविक स्थिति मृतक के मोबाइल फोन की कॉल डिटेल और बातचीत से स्पष्ट हो सकेगी। संबंधित फीडर पर ड्यूटी के दौरान अर्जुन (टीजी-2) और विशाल शर्मा सुबह 10.00 बजे से शाम 6.00 बजे तक तैनात थे।
विभागीय स्तर पर जांच की जा रही है कि काम के दौरान सुरक्षा मानकों का पालन हुआ या नहीं। कहीं तकनीकी लापरवाही तो नहीं हुई। घटना से मृतक के परिजनों में कोहराम मचा है। ग्रामीणों ने प्रशासन से उचित मुआवजा एवं दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है। अधिकारियों का कहना है कि जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।