सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   man abducted two minor sisters forced them to convert their religion In AmbedkarNagar repeatedly misdeeds them

UP News: अहमद ने दो नाबालिग बहनों का किया अपहरण, धर्म परिवर्तन कराकर करता रहा दुष्कर्म; पुलिस ने किया गिरफ्तार

अमर उजाला नेटवर्क, अंबेडकरनगर Published by: Bhupendra Singh Updated Thu, 14 May 2026 07:54 PM IST
विज्ञापन
सार

अंबेडकरनगर में अहमद ने दो नाबालिग बहनों का अपहरण किया। फिर, उनका धर्म परिवर्तन कराकर दोनों से दुष्कर्म करता रहा। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आगे पढ़ें पूरी खबर...

man abducted two minor sisters forced them to convert their religion In AmbedkarNagar repeatedly misdeeds them
पुलिस गिरफ्त में आरोपी राज उर्फ अहमद। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

यूपी के अंबेडकरनगर में दो बहनों का अपहरण करके धर्म परिवर्तन कराने का मामला सामने आया है। पिता की शिकायत पर एसपी ने केस दर्ज कराया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों बहनों को बरामद कर लिया गया है। आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया। वहां से उसे जेल भेज दिया गया है। 


घटना बसखारी थाना क्षेत्र के किछौछा की है। मूल रूप से आजमगढ़ के रौनापार क्षेत्र के एक व्यक्ति ने एसपी को प्रार्थना पत्र दिया। इसमें बताया कि थाना क्षेत्र के ही बाजार गोसाई का रहना वाला राज उर्फ अहमद उनकी 17 व 15 साल की दो बेटियों का 05 मई 2025 को अपहरण कर ले आया था। काफी तलाश के बाद भी उनका कोई पता नहीं चल पाया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ दिन पहले उन्हें जानकारी हुई कि राज ने दोनों बेटियों को किछौछा में अपने सहयोगी मुल्ला उर्फ अमारुद्दीन, पुजान, एहतराम, अजीम व कुछ अन्य अज्ञात लोगों के सहयोग से एक किराये के मकान में लेकर रखा है। 
विज्ञापन


एसपी प्राची सिंह ने मामले की गंभीरता को देखते हुए प्राथमिकी दर्ज करने के आदेश दिए। बेवाना पुलिस ने अपहरण की प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन शुरू की। पुलिस ने किछौछा के रसूलपुर नई बस्ती से दोनों बहनों को ढूंढ लिया। दोनों से पूछताछ शुरू हुई तो धर्म परिवर्तन कराने का बड़ा मामला खुला। 

एसओ प्रभाकांत तिवारी के अनुसार, राज पहले दोनों बहनों का अपहरण कर गाजियाबाद ले गया था। करीब तीन माह बाद किछौछा आ गया था। यहां उसने अपने सहयोगियों के साथ मिलकर दोनों बहनों का धर्म परिवर्तन कराया। 15 साल की किशोरी का नाम बदलकर उससे निकाह कर लिया था। इसके बाद वह दोनों को साथ लेकर एक किराये के मकान में रहने लगा था। 

वहां दोनों के साथ दुष्कर्म करता रहा। इस बीच छोटी बहन गर्भवती हो गई। उसने करीब दो माह पूर्व एक बच्चे को भी जन्म दिया। पूछताछ के आधार पर बृहस्पतिवार को पुलिस ने आरोपी राज को रामपुर सकरवारी से अशरफाबाद जाने वाले मार्ग से गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed