सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Major reshuffle in the state secretariat, 17 special secretaries and 13 joint secretaries transferred; the

यूपी: प्रदेश के सचिवालय में बड़ा फेरबदल, 17 विशेष सचिव और 13 संयुक्त सचिव का तबादला; हुए ये बदलाव

अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Tue, 21 Apr 2026 07:33 PM IST
विज्ञापन
सार

UP Secretariat: यूपी सचिवालय में प्रशासनिक स्तर पर मंगलवार बड़े फेरबदल हुए। सचिवालय सेवा के 17 विशेष सचिव और 13 संयुक्त सचिव स्तर के अधिकारियों का तबादला कर दिया।

UP: Major reshuffle in the state secretariat, 17 special secretaries and 13 joint secretaries transferred; the
सरकार ने किया सचिवालय स्तर पर बदलाव। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार

 शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से मंगलवार को सचिवालय सेवा के 17 विशेष सचिव और 13 संयुक्त सचिव स्तर के अधिकारियों का तबादला कर दिया। इन सभी के विभागों में बदलाव करते हुए तत्काल कार्यभार ग्रहण करने का आदेश दिया गया है।

Trending Videos


आदेश के मुताबिक विशेष सचिव के तबादलों में विनोद कुमार को चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग से सचिवालय प्रशासन विभाग भेजा गया है। इसी तरह प्रसात कुमार को चिकित्सा शिक्षा से ऊर्जा, आनंद प्रकाश सिंह को ग्रामीण अभियंत्रण से दिव्यांगजन सशक्तिकरण, लाल बहादुर यादव को कृषि से उपभोक्ता मामले, विनय कुमार सिंह को पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग से धर्मार्थ कार्य में किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी तरह विनीत प्रकाश को नियुक्ति से सार्वजनिक उद्यम, जय प्रकाश भारती को सूचना से खादी एवं ग्रामोद्योग, सुनील कुमार पांडेय को एमएसएमई से समाज कल्याण, अनिल कुमार को राजस्व से सहकारिता, मंजुला सिंह को गृह से अतिरिक्त ऊर्जा स्रोत, वेद प्रकाश द्विवेदी को गृह से राजनीतिक पेंशन, महावीर प्रसाद गौतम को वित्त से नागरिक सुरक्षा, प्रेम कुमार पांडेय को वित्त से सचिवालय प्रशासन, उमा द्विवेदी को संस्कृति से परिवहन, आनंद कुमार राय को चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग से रेशम विकास, रंजन शुक्ला को ऊर्जा से प्रशासनिक सुधार तथा राजाराम द्विवेदी को राजस्व से लोक सेवा प्रबंधन विभाग भेजा गया है।

13 संयुक्त सचिव बदले
वहीं संयुक्त सचिव रैंक के अधिकारियों के तबादले में अमिताभ श्रीवास्तव को आवास एवं शहरी नियोजन से गृह, दिलीप कुमार शुक्ला को भू-तत्व एवं खनन से पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन, दुर्गा सिंह को चीनी उद्योग एवं गन्ना विकास से नमामि गंगे तथा ग्रामीण जलापूर्ति, रविंद्र प्रताप सिंह को पशुधन से सैनिक कल्याण, चंद्रशेखर मिश्रा को चिकित्सा शिक्षा से चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, राजेश प्रताप सिंह को पीडब्ल्यूडी से रेशम विकास, धर्मेंद्र कुमार पाठक को पीडब्ल्यूड से राजस्व, राजकुमार को औद्योगिक विकास से संस्कृति, अजित प्रताप सिंह को खाद्य विभाग से ग्राम्य विकास, उदयवीर सिंह राठौर को परती भूमि विकास से सचिवालय प्रशासन, कृपा शंकर यादव को न्याय विभाग से कार्यक्रम कार्यान्वयन, राजेंद्र कुमार को वित्त से पर्यटन और संजीवन को वित्त से गृह विभाग भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed