सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Marriage homes can get eight cylinders at once; applications must be submitted with the wedding invitatio

यूपी: शादी वाले घरों को मिल सकेंगे एक साथ आठ सिलिंडर, विवाह निमंत्रण कार्ड के साथ करना होगा आवेदन

अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Sat, 11 Apr 2026 08:13 AM IST
विज्ञापन
सार

Gas cylinder in UP: यूपी में सिलिंडर समस्या के बीच उन घरों को राहत देने की बात कही गई है जहां पर शादी का कार्यक्रम है। इसके लिए विवाह का कार्ड होना आवश्यक है। 

UP: Marriage homes can get eight cylinders at once; applications must be submitted with the wedding invitatio
यूपी में सिलिंडर समस्या। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार

 शादी कार्यक्रम वाले परिवार के लोगों का एडीएम आपूर्ति ज्योति गौतम और जिला पूर्ति अधिकारी विजय प्रताप सिंह के कार्यालय पहुंचकर गुहार लगाने का सिलसिला शुक्रवार को भी पूरे दिन जारी रहा। दोनों अधिकारियों को दो दिन में करीब 250 आवेदन मिले चुके हैं। अधिकारियों ने बताया कि शादी वाले परिवारों को अधिकतम आठ सिलिंडर ही मिलेंगे।

Trending Videos


एडीएम (आपूर्ति) ज्योति गौतम के कार्यालय में शुक्रवार पूरे दिन ऐसे लोगों के पहुंचने का सिलसिला जारी रहा जिनके परिवार में आने वाले दिनों में वैवाहिक कार्यक्रम होने हैं। कमोबेश यही स्थिति डीएसओ कार्यालय की रही। एडीएम ने बताया कि शादी समारोह में खाना पकाने के लिए किसी को कोई परेशानी नहीं होने दी जाएगी। उन्होंने बताया कि उनके कार्यालय में करीब 100 लोगों ने शादी के कार्ड के साथ सिलिंडर के लिए आवेदन किया है। जिला पूर्ति अधिकारी के पास करीब 150 परिवार आवेदन कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


एडीएम ने बताया कि जिन लोगों के घरों में शादी का कार्यक्रम है वह लोग शादी के कार्ड के साथ आवेदन पत्र देकर अपनी आवश्यकता के मुताबिक गैस सिलिंडर की डिमांड कर सकते हैं। फिलहाल न्यूनतम अथवा अधिकतम गैस सिलिंडरों की कोई सीमा तय नहीं है, लेकिन प्राप्त आवेदनों की जांच कराने के बाद आवेदकों की आवश्यकता के मुताबिक ही सिलिंडर उपलब्ध कराए जाएंगे। अधिकतम आठ काॅमर्शियल गैस सिलिंडर देने की योजना है। यह सिलिंडर उन्हें किस गैस एजेंसी से मिलेंगे, इसकी सूचना भी आवेदक के मोबाइल नंबर पर दी जाएगी। अगर पहले से किसी के पास काॅमर्शियल सिलिंडर है तो वह अपना खाली सिलिंडर देकर भरा सिलिंडर प्राप्त कर सकेगा। जिनके पास इसकी व्यवस्था नहीं है वह धरोहर राशि जमा करके सिलिंडर प्राप्त कर सकेंगे।

बुकिंग के पांच दिन के भीतर गैस की आपूर्ति

UP: Marriage homes can get eight cylinders at once; applications must be submitted with the wedding invitatio
पूूरे प्रदेश में चल रही है गैस सिलिंडर की समस्या।

एलपीजी वितरक एसोसिएशन ने दावा किया है कि बुकिंग के पांच दिन के भीतर गैस सिलिंडर की आपूर्ति होने लगी है। इससे एजेंसियों के सामने होने वाली भीड़ भी गायब हो गई है। एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष जगदीश राज के मुताबिक गैस के लिए सबसे कम हिंदुस्तान कंपनी के ग्राहकों को इंतजार करना पड़ता है। इस कंपनी के ग्राहकों को महज दो से तीन दिन में सिलिंंडर मिल रहा है। इंडेन व भारत कंपनी के ग्राहकों को भी बुकिंग करने के बाद चार से पांच दिन में उनके घरों पर गैस सिलिंडर की डिलीवरी दी जा रही है। एलपीजी वितरकों के पास अब ज्यादा बैकलॉग कोटा नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed