सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP Minister Om Prakash Rajbhar said that the rule of law will be established in Bengal.

Bengal Violence: 'सरकार का गठन होते ही बंगाल में कानून का राज स्थापित होगा, अपराधी जेल में होंगे' बोले राजभर

एएनआई, लखनऊ Published by: Ishwar Ashish Bhartiya Updated Thu, 07 May 2026 12:07 PM IST
विज्ञापन
सार

यूपी सरकार के मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि जनता ने कानून व्यवस्था में सुधार के लिए जनादेश दिया है। सरकार के गठन के बाद राज्य में कानून का राज स्थापित होगा।

UP Minister Om Prakash Rajbhar said that the rule of law will be established in Bengal.
पंचायतीराज मंत्री ओम प्रकाश राजभर। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार

पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव परिणाम आने के बाद राज्य में हो रही हिंसा और भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी के निजी सचिव की हत्या को यूपी सरकार के पंचायतीराज मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने दुख जताया है।


उन्होंने कहा कि जनता ने ममता बनर्जी के तानाशाही राज का अंत किया है। प्रदेश में सरकार के गठन के बाद कानून का राज स्थापित होगा। जैसे यूपी में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कानून का राज स्थापित किया वैसे ही बंगाल में भी कानून का राज होगा और हिंसा का अंत होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

गोली मारकर की गई हत्या
पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले के मध्यग्राम में बुधवार की रात भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी के करीबी सहयोगी चंद्रनाथ रथ की गोली मारकर हत्या कर दी गई। भाजपा ने इस घटना को एक सुनियोजित साजिश बताते हुए तृणमूल कांग्रेस पर आरोप लगाए हैं। शुभेंदु अधिकारी ने हत्याकांड पर कहा कि भाजपा पश्चिम बंगाल से गुंडों का सफाया करेगी। चंद्रनाथ रथ भारतीय वायुसेना में सेवा देने के बाद भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी के सबसे भरोसेमंद राजनीतिक सहयोगियों में से एक बन गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed