फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: 'Mirror trains' to run for Ayodhya, Varanasi, and Mathura

UP: अयोध्या, वाराणसी और मथुरा के लिए चलेंगी मिरर ट्रेनें, दोनों स्टेशनों से एक ही समय पर एक-दूसरे की ओर चलेंगी

Thu, 06 Aug 2026 08:48 AM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: Ishwar Ashish Bhartiya Updated Thu, 06 Aug 2026 08:48 AM IST
सार

मिरर ट्रेनें उन ट्रेनों को कहा जाता है, जो विपरीत दिशा से एक ही समय पर चलाई जाएं। वाराणसी से लखनऊ के लिए शटल ट्रेन सुबह छह बजे चलती है। ठीक वैसे ही छह बजे लखनऊ से वाराणसी के लिए मिरर ट्रेन रवाना की जाएगी।

विज्ञापन
UP: 'Mirror trains' to run for Ayodhya, Varanasi, and Mathura
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Istock

विस्तार

यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे लखनऊ से अयोध्या, वाराणसी और मथुरा के लिए मिरर ट्रेनें चलाएगा। उत्तर, पूर्वोत्तर व उत्तर मध्य रेलवे प्रशासन इन्हें पटरी पर उतारेगा।

विज्ञापन


रेलवे अधिकारी बताते हैं कि क्लोन और मिरर ट्रेनें अलग-अलग होती हैं। एसी एक्सप्रेस लखनऊ मेल की क्लोन ट्रेन है। क्लोन ट्रेनें मुख्य ट्रेनों के आगे-पीछे चलाई जाती हैं, जो सफर में लगभग बराबर समय लेती हैं। मिरर ट्रेनें उन ट्रेनों को कहा जाता है, जो विपरीत दिशा से एक ही समय पर चलाई जाएं। वाराणसी से लखनऊ के लिए शटल ट्रेन सुबह छह बजे चलती है। ठीक वैसे ही छह बजे लखनऊ से वाराणसी के लिए मिरर ट्रेन रवाना की जाएगी। मिरर ट्रेनें दोनों स्टेशनों से एक ही समय पर एक-दूसरे की ओर चलेंगी।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें - यूपी: सरकार चाहती थी अनुपूरक बजट पर चर्चा, सपा दोहराती रही चढ़ावा चोरी पर बहस की मांग; धुल गया मानसून सत्र

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी  पढ़ें - यूपी: चुनाव से पहले अखिलेश ने अयोध्या सीट पर चला दांव, ब्राह्मण सम्मेलन में पवन पांडेय से बोले-आप जीतकर आएंगे


अधिकारी बताते हैं कि वर्ष 2023 में तत्कालीन डीआरएम सुरेश कुमार सपरा ने वाराणसी के लिए मिरर ट्रेन का प्रस्ताव भेजा था। हालांकि, इस पर काम नहीं बढ़ सका।

चारबाग स्टेशन पर बढ़ाई जा रहीं सुविधाएं : चारबाग स्टेशन को अपग्रेड किया जा रहा है। यहां लिफ्ट, एस्केलेटर, मॉल, कॉम्प्लेक्स की सुविधा मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed