फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Monsoon grips UP, heavy rain alert issued for these 14 districts today; record rainfall in these cities

यूपी: मानसून की गिरफ्त में प्रदेश, आज इन 14 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट; इन शहरों में हुई रिकॉर्ड बरसात

Tue, 25 Aug 2026 06:40 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Tue, 25 Aug 2026 06:40 AM IST
सार

Weather in UP: यूपी में बारिश का सिलसिला जारी है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में लगातार बरसात होने का अलर्ट जारी किया गया है। 

विज्ञापन
UP: Monsoon grips UP, heavy rain alert issued for these 14 districts today; record rainfall in these cities
यूपी में बारिश को लेकर अलर्ट जारी। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

उत्तर प्रदेश में सोमवार को विभिन्न जिलों में कहीं मध्यम तो कहीं भारी बारिश हुई। सुल्तानपुर में सर्वाधिक 89 मिमी बारिश दर्ज हुई। वहीं अंबेडकरनगर में 74 मिमी, ललितपुर में 65 मिमी , बिजनाैर में 55 मिमी, प्रयागराज में 45 मिमी और कन्नाैज में 39 मिमी बारिश हुई। चुर्क, बहराइच और आजमगढ़ आदि जिलों में भी हल्की से मध्यम बारिश हुई। माैसम विभाग की ओर से मंगलवार के लिए बुंदेलखंड और अन्य दक्षिणी इलाकों के 14 जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

विज्ञापन


क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में बना कम दबाव का क्षेत्र उत्तर पश्चिम की ओर खिसका है। इसके असर से में बारिश का असर बना रह सकता है। अगले दो दिनों तक यूपी के दक्षिणी जिलों में हल्की से मध्यम बारिश जारी रहने वाली है। इसके बाद कुछ दिनों के लिए मानसून के धीरे-धीरे कमजोर पड़ने के संकेत हैं।

विज्ञापन

इन जिलों में है भारी बारिश की चेतावनी

बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, भदोही, रायबरेली, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर एवं आस पास
 

बादलों की आवाजाही के बीच हुई बारिश, जलभराव

राजधानी में सोमवार को दिनभर धूप और बादलों की आंख-मिचौली चली। सुबह बूंदाबांदी के बाद कुछ देर के लिए धूप निकली, लेकिन दोपहर होते-होते फिर बादलों की आवाजाही बढ़ गई। तीसरे पहर में घने बादल छाए और अलग-अलग इलाकों में हल्की बारिश हुई। देर शाम करीब आधे घंटे तक तेज बारिश से मौसम खुशनुमा हो गया। उधर, अलीगंज समेत कुछ इलाकों में जलभराव की समस्या रही।

शाम तक 30.8 मिमी बारिश दर्ज की गई। इसके असर से अधिकतम तापमान में 1.2 डिग्री की गिरावट आई और यह 33.9 डिग्री सेल्सियस रहा। न्यूनतम तापमान भी 0.6 डिग्री घटकर 26.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि मंगलवार को भी बादलों की सक्रियता बनी रहेगी और लखनऊ में अच्छी बारिश की संभावना है। बारिश से अगले एक-दो दिन तक मौसम में नरमी बनी रहने के आसार हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed