फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Monsoon will return to the state with full force from Thursday, these districts will receive heavy rain fo

यूपी: गुरुवार से पूरी ताकत से प्रदेश में लौटेगा मानसून, तीन दिनों तक इन जिलों में होगी भारी बारिश; गिरेगा पारा

Wed, 12 Aug 2026 09:02 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Wed, 12 Aug 2026 09:02 PM IST
सार

Weather in UP: यूपी में मानसून एक बार फिर से सक्रिय होने जा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार अब लगभग एक सप्ताह अच्छी बारिश होती रहेगी। 

विज्ञापन
UP: Monsoon will return to the state with full force from Thursday, these districts will receive heavy rain fo
यूपी में बारिश को लेकर अलर्ट जारी। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

उत्तर प्रदेश में मानसून एक बार फिर सक्रिय होने जा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार 13 से 18 अगस्त के बीच प्रदेश में व्यापक मानसूनी बारिश होने की संभावना है। इस दौरान कई स्थानों पर भारी बारिश भी हो सकती है। इस व्यापक बारिश से प्रदेश भर में अगले तीन दिनों में अधिकतम तापमान में 6 डिग्री तक की गिरावट की संभावना जताई गई है।

विज्ञापन


माैसम विभाग ने बृहस्पतिवार के लिए प्रदेश के तराई और दक्षिणी इलाके के 11 जिलों में भारी बारिश और 30 जिलों में गरज चमक की चेतावनी है।

क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में बना निम्न दबाव क्षेत्र अगले 24 घंटे में अवदाब में बदलकर उत्तर-पश्चिम दिशा में बढ़ेगा। इसके असर से मानसूनी द्रोणी के उत्तर की ओर खिसकने से प्रदेश में मानसूनी गतिविधियां मजबूत होंगी।

विज्ञापन

इन 11 जिलों में है भारी बारिश का येलो अलर्ट

सोनभद्र, चंदौली, गाजीपुर, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, कुशीनगर, महाराजगंज , सिद्धार्थ नगर, बलरामपुर व आस पास के क्षेत्र ।
 

इन जिलों में है गरज चमक की चेतावनी

सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, भदोही, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, फर्रुखाबाद, कन्नौज, सुल्तानपुर, अयोध्या, अंबेडकर नगर, शाहजहांपुर व आस पास के क्षेत्र ।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed