फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Mother and newborn die at Lokbandhu; husband alleges medical negligence, claims they were referred after a

यूपी: लोकबंधु में प्रसूता-नवजात की मौत, पति बोला- डॉक्टरों ने लापरवाही की, एक यूनिट खून चढ़ाकर रेफर कर दिया

Mon, 05 Oct 2026 01:22 PM IST
Akash Dwivedi डिजिटल डेस्क, लखनऊ
डिजिटल डेस्क, लखनऊ Published by: Akash Dwivedi Updated Mon, 05 Oct 2026 01:22 PM IST
सार

लखनऊ के लोकबंधु अस्पताल में प्रसव के दौरान महिला और उसके नवजात की मौत हो गई। परिजनों ने डॉक्टरों पर समय पर भर्ती और इलाज नहीं करने का आरोप लगाया है। पति के मुताबिक, एंबुलेंस में प्रसव के बाद महिला को रक्तस्राव हुआ।

विज्ञापन
UP: Mother and newborn die at Lokbandhu; husband alleges medical negligence, claims they were referred after a
लोकबंधु अस्पताल। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

लोकबंधु अस्पताल में प्रसव के लिए पहुंची महिला और उसके नवजात की मौत हो गई। परिजनों ने डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि समय पर भर्ती नहीं किया गया, जिस कारण एंबुलेंस में ही प्रसव हो गया और अधिक रक्तस्राव से मां-बच्चे की जान चली गई।

विज्ञापन


मृतका के पति अनुराग सिंह ने बताया कि रविवार दोपहर करीब 12 बजे पत्नी ऊषा सिंह को प्रसव पीड़ा होने पर वह लोकबंधु अस्पताल लेकर पहुंचे थे। आरोप है कि डॉक्टर ने जांच के बाद इंजेक्शन लगाकर उन्हें घर भेज दिया। अनुराग के मुताबिक, शाम को ऊषा को फिर तेज दर्द उठा। परिजनों ने एंबुलेंस बुलाई। अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही एंबुलेंस में प्रसव हो गया। इससे ऊषा का काफी रक्तस्राव होने लगा।

विज्ञापन

 

रात 8:14 बजे भर्ती, आधे घंटे में नवजात की मौत

परिजनों ने बताया कि रात करीब 8:14 बजे ऊषा और नवजात को लोकबंधु अस्पताल में भर्ती कराया गया। नवजात को तुरंत एसएनसीयू में ले जाया गया, जहां करीब आधे घंटे के भीतर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस दौरान ऊषा की हालत भी बिगड़ती रही। परिजनों का आरोप है कि महिला को जरूरी उपचार देने के बजाय एक यूनिट खून चढ़ाकर केजीएमयू रेफर कर दिया गया।

 

विज्ञापन

केजीएमयू पहुंचने से पहले एंबुलेंस में तोड़ा दम

अनुराग ने बताया कि वह पत्नी को लेकर केजीएमयू के क्वीन मेरी अस्पताल के लिए निकले, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही रास्ते में ऊषा ने एंबुलेंस में दम तोड़ दिया। अनुराग का कहना है कि अगर दोपहर में ही भर्ती कर समय पर इलाज मिल जाता तो पत्नी और बच्चे की जान बच सकती थी। परिजनों ने मामले में जिम्मेदार डॉक्टरों पर कार्रवाई की मांग की है। अस्पताल प्रशासन की ओर से अभी कोई बयान सामने नहीं आया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed