फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: 'Not just resignations, the entire trust should be investigated' — Akhilesh Yadav's sharp questions on the

UP: 'सिर्फ इस्तीफे नहीं, पूरे ट्रस्ट की हो निष्पक्ष जांच', राम मंदिर मामले में अखिलेश यादव के तीखे सवाल

Thu, 09 Jul 2026 05:29 PM IST
Akash Dwivedi डिजिटल डेस्क, लखनऊ
डिजिटल डेस्क, लखनऊ Published by: Akash Dwivedi Updated Thu, 09 Jul 2026 05:29 PM IST
सार

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में अखिलेश यादव ने पूरे ट्रस्ट को भंग कर न्यायिक जांच की मांग की। उन्होंने कहा कि केवल इस्तीफे से जिम्मेदारी खत्म नहीं होती। दोषियों, ट्रस्ट के फैसलों, भूमि सौदों और संबंधित लोगों की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।

विज्ञापन
UP: 'Not just resignations, the entire trust should be investigated' — Akhilesh Yadav's sharp questions on the
अखिलेश यादव, अध्यक्ष समाजवादी पार्टी। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

राम मंदिर चढ़ावा चोरी प्रकरण को लेकर समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा और श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने X अकाउंट पर लिखा- 'केवल इस्तीफे लेकर मामले को दबाया नहीं जा सकता, बल्कि पूरे ट्रस्ट को भंग कर न्यायिक जांच कराई जानी चाहिए। आरोपियों का जिस तरह पुलिस द्वारा स्वागत किया गया, उससे कई सवाल खड़े होते हैं।' 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि यदि किसी मामले में ड्राइवर जिम्मेदार हो सकता है तो मालिक की जिम्मेदारी भी तय होनी चाहिए। उन्होंने सवाल उठाया कि जिसका नाम अंतरिम रिपोर्ट में नहीं था, वह अंतिम रिपोर्ट में कैसे आ सकता है। साथ ही कहा कि जिस व्यक्ति पर पूरा ठीकरा फोड़ा गया, वह रिपोर्ट के अनुसार उतना दोषी भी नहीं दिख रहा है।
विज्ञापन

 

 

'इस्तीफा बच निकलने का रास्ता नहीं बनना चाहिए'

सपा प्रमुख ने कहा, केवल नीचे के कर्मचारियों पर कार्रवाई से काम नहीं चलेगा। जिम्मेदारी उन लोगों की भी तय होनी चाहिए जिन्होंने उन्हें जिम्मेदारी सौंपी थी। उन्होंने मांग की कि इस्तीफा देने वाले लोगों के हस्ताक्षर से हुए सभी भू-सौदों और अन्य निर्णयों की न्यायिक जांच कराई जाए। उन्होंने कहा कि इस्तीफा किसी के लिए बच निकलने का रास्ता नहीं बनना चाहिए।

अखिलेश यादव ने दोषियों की भविष्य की गतिविधियों और विदेश यात्रा पर भी निगरानी रखने की मांग की। उन्होंने कहा कि यह मामला 140 करोड़ भारतीयों की आस्था से जुड़ा है, इसलिए किसी भी तरह की लीपापोती स्वीकार नहीं की जा सकती। साथ ही उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए दावा किया कि पार्टी में भगदड़ मची हुई है और कई लोग दूसरी पार्टियों में आने के लिए संपर्क कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed