{"_id":"6b07b11bfdb393db9b043558","slug":"up-on-constitution-day-mayawati-questioned-the-central-government-asking-why-the-bahujan-samaj-is-still-awa-2026-11-26","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: संविधान दिवस पर मायावती ने उठाए केंद्र सरकार पर सवाल, कहा- अब तक दिल्ली से दूर क्यों बहुजन समाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: संविधान दिवस पर मायावती ने उठाए केंद्र सरकार पर सवाल, कहा- अब तक दिल्ली से दूर क्यों बहुजन समाज
Thu, 26 Nov 2026 09:40 AM IST
रोहित मिश्र
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: रोहित मिश्र
Updated Thu, 26 Nov 2026 09:40 AM IST
सार
Constitution Day in UP: बसपा सुप्रीमो मायावती ने संविधान दिवस पर केंद्र और राज्य सरकार पर हमला किया। उन्होंने दलितों से मास्टर चाभी पाने का आहवान किया।
विज्ञापन
मायावती का केंद्र सरकार पर हमला।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
संविधान दिवस पर बसपा प्रमुख मायावती ने केंद्र और राज्य सरकारों पर निशाना साधते हुए 'बहुजन समाज' से सत्ता की मास्टर चाबी हासिल करने का आह्वान किया है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर साझा की गई एक पोस्ट में उन्होंने बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर के सिद्धांतों, वर्तमान सरकारों की कार्यशैली और आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर अपनी बात रखी है।
विज्ञापन
सत्ता की मास्टर चाबी और अधूरा मिशन
मायावती ने अपने संदेश में कहा कि बाबा साहेब ने करोड़ों दलितों, आदिवासियों, पिछड़ों और उपेक्षितों को जातिवादी शोषण व गुलामी से मुक्ति दिलाकर 'शासक वर्ग' बनाने के लिए आजीवन संघर्ष किया। उन्होंने चिंता व्यक्त की कि सत्ता की मास्टर चाबी हाथ में न ले पाने के कारण बाबा साहेब का 'आत्म-सम्मान व स्वाभिमान' का मिशन आज भी अधूरा है। उन्होंने कहा कि संविधान दिवस के अवसर पर बहुजन समाज को इस विषय पर गंभीर चिंतन करना चाहिए और इस अमर संदेश को याद रखना चाहिए कि सत्ता ही वह मास्टर चाबी है जिससे विकास के तमाम बंद दरवाजे खुलते हैं।
विज्ञापन
केंद्र सरकार की कार्यशैली पर उठाए सवाल
26 नवंबर के दिन केंद्र और राज्य सरकारों द्वारा मनाए जा रहे संविधान दिवस के संदर्भ में मायावती ने पूछा कि आजादी के इतने लंबे समय और कल्याणकारी संविधान के होने के बावजूद बहुजन समाज दिल्ली की सत्ता से दूर क्यों है। उन्होंने सवाल दागा कि क्या अब तक रही केंद्र सरकारों ने आरक्षण के संवैधानिक दायित्व सहित गरीबी, बेरोजगारी, शिक्षा, स्वास्थ्य और आत्म-सम्मान जैसी बुनियादी जरूरतों को ईमानदारी से निभाया है। यदि इस जिम्मेदारी को सही से नहीं निभाया गया है, तो इसका हिसाब-किताब अभी क्यों नहीं लिया जा रहा है।
विज्ञापन
Trending Videos
जातिवाद के त्याग और डॉ. अम्बेडकर के भाषण का उल्लेख
उन्होंने 26 नवंबर 1949 को संविधान की औपचारिक स्वीकृति से एक दिन पहले संविधान सभा में दिए गए डॉ. अम्बेडकर के समापन भाषण का स्मरण कराया। मायावती ने कहा कि बाबा साहेब ने स्पष्ट कहा था कि जातियां देश-विरोधी हैं, इसलिए जातिवाद का परित्याग करना और भारत को एक राष्ट्र के रूप में बदलना बेहद जरूरी है। केवल राजनीतिक स्वतंत्रता से संतुष्ट होने के बजाय देश के समग्र विकास के लिए सामाजिक और आर्थिक लोकतंत्र भी आवश्यक है।
आगामी चुनावों और बसपा के शासनकाल का दावा
उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और पंजाब के आगामी विधानसभा चुनावों का जिक्र करते हुए बसपा प्रमुख ने कहा कि संविधान की पवित्र मंशा को जमीन पर उतारने के लिए संकीर्ण, सामंती व जातिवादी सोच वाली पार्टियों से बचना होगा। उन्होंने दावा किया कि बसपा ने उत्तर प्रदेश में अपने चारों शासनकाल में 'सर्वजन हिताय व सर्वजन सुखाय' की नीति पर चलकर कानून का राज स्थापित किया और सामाजिक परिवर्तन की मजबूत बुनियाद डाली। विरोधी पार्टियों के साम, दाम, दंड, भेद के हथकंडों का सामना करते हुए बसपा को फिर से सत्ता में लाना ही सर्वसमाज के हित, सुरक्षा और खुशहाली की एकमात्र गारंटी है।
पंजाब में जनसभा और आकाश आनंद की भागीदारी
मायावती ने जानकारी दी कि संविधान दिवस के मौके पर बसपा पंजाब स्टेट यूनिट द्वारा जिला जालंधर के फिल्लौर में एक जनसभा का आयोजन किया गया है। इस कार्यक्रम में केंद्रीय यूनिट की ओर से पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक आकाश आनंद मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हो रहे हैं। उन्होंने 'जय भीम, जय भारत, जय संविधान' के नारों के साथ लोगों से कल्याणकारी राज्य के संकल्प को साकार करने की अपील की।