फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: OP Rajbhar makes scathing remarks on former IAS Divya Mittal, taking a dig at her for earning money and be

यूपी: ओपी राजभर ने की पूर्व आईएएस दिव्या मित्तल पर तीखी टिप्पणी, कहा-IAS बनना आसान, एक रैली करके देख लें

Wed, 30 Sep 2026 06:56 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Wed, 30 Sep 2026 06:56 PM IST
सार

OP Rajbhar: ओपी राजभर ने कहा कि आईएएस बनना आसान है, लेकिन विधायक बनना बहुत कठिन है। चुनाव लड़ने के दौरान लोगों के बीच जाना पड़ता है। एक-एक व्यक्ति के सामने हाथ जोड़ने पड़ते हैं।

विज्ञापन
UP: OP Rajbhar makes scathing remarks on former IAS Divya Mittal, taking a dig at her for earning money and be
दिव्या मित्तल पर ओपी राजभर का हमला। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

पूर्व आईएएस अधिकारी दिव्या मित्तल के राजनीति में आने के ऐलान के बाद सियासी बयानबाजी शुरू हो गई है। प्रदेश सरकार में मंत्री और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने एक टीवी इंटरव्यू में दिव्या मित्तल के फैसले पर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि आजकल जिसके पास पैसा हो जाता है, वह राजनीति में आना चाहता है। उन्होंने कहा कि दिव्या मित्तल ने भी खूब पैसा कमा लिया होगा, इसलिए अब राजनीति में आई हैं।

विज्ञापन


राजभर ने कहा कि आईएएस बनना आसान है, लेकिन विधायक बनना बहुत कठिन है। चुनाव लड़ने के दौरान लोगों के बीच जाना पड़ता है। एक-एक व्यक्ति के सामने हाथ जोड़ने पड़ते हैं, उनकी बातें सुननी पड़ती हैं और उनके काम कराने पड़ते हैं। उनके मुताबिक प्रशासनिक सेवा और चुनावी राजनीति का तरीका अलग है। उदाहरण देते हुए कहा कि बिहार के डीजीपी भी इस्तीफा देकर एमएलए बनने गए थे। क्या हुआ... लौटकर घर चले गए।
विज्ञापन


दिव्या मित्तल ने 13 साल की प्रशासनिक सेवा के बाद इस्तीफा दिया है। इसके बाद 29 सितंबर को वीडियो संदेश जारी कर उन्होंने राजनीति में आने का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि वह उन लोगों की आवाज बनना चाहती हैं, जिनकी समस्याएं सरकारी दफ्तरों तक नहीं पहुंच पातीं या पहुंचने के बाद भी नहीं सुनी जातीं। दिव्या ने फिलहाल किसी राजनीतिक दल में शामिल होने की घोषणा नहीं की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

वह सपा में जाएंगी...

UP: OP Rajbhar makes scathing remarks on former IAS Divya Mittal, taking a dig at her for earning money and be
IIT से IIM, लंदन की नौकरी से आईएएस और अब राजनीति, कौन हैं दिव्या मित्तल? - फोटो : @divyamittal_IAS

वीडियो बयान में दिव्या मित्तल ने सरकार पर निशाना साधा था। इसको लेकर राजभर ने कहा कि वह (दिव्या) सपा में जाएंगी। उनकी मंशा सपा में शामिल होकर राजनीति करने की है। फिर बोले कि पैसे की गर्मी है और कोई बात नहीं है। आगे उन्होंने कहा कि निर्दलीय लड़ेंगी तो कितने वोट पाएंगी। अब जब आएंगी राजनीति के मैदान में, तब भिड़ंत होगी।

एक रैली कर लें, पता चल जाएगा
राजभर ने कहा कि दिव्या मित्तल प्रदेश भर के किसी भी एक जिले में रैली कर लें, तब समझ में आ जाएगा। उसके बाद वह खुद लौट जाएंगी। खुद का उदाहरण देते हुए कहा कि 14 साल तक संघर्ष किया, तब यहां तक पहुंचा हूं। जीरो से सफर शुरू किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed