फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP PET 2026: Candidates begin to enter the exam, and in the name of strictness, the bracelets tied to their h

UP PET 2026: पहली पाली की परीक्षा जारी, सख्ती के नाम पर कैंची से काटे गए हाथ में बंधे हुए कलावे

Sun, 25 Oct 2026 09:14 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Sun, 25 Oct 2026 09:14 AM IST
सार

UP PET 2026:: यूपी पीईटी 2026 की परीक्षा शुरू हो चुकी है। राजधानी लखनऊ में एंट्री करने से पहले गेट पर कलावा काटने के दृश्य सामने आए हैं। 

विज्ञापन
UP PET 2026: Candidates begin to enter the exam, and in the name of strictness, the bracelets tied to their h
यूपी पीईटी 2026 - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

यूपी पीईटी 2026 की परीक्षा शुरू हो चुकी है। यह परीक्षा 25 अक्तूबर, 30 अक्तूबर और एक नवंबर को होनी है। इस परीक्षा में सुबह साढ़े सात बजे से परीक्षार्थियों की एंट्री शुरू हो गई है। परीक्षा दस बजे से शुरू होगी। परीक्षार्थियों की ठीक से चेकिंग करने के लिए उनके दो घंटे की एंट्री रखी गई है। 
विज्ञापन


प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी)-2026 की पहली पाली की परीक्षा रविवार सुबह 10 बजे से शुरू होगी। परीक्षा में शामिल होने के लिए अभ्यर्थी राजधानी के परीक्षा केंद्रों पर सुबह ही पहुंचने लगे। पहली पाली के अभ्यर्थियों की रिपोर्टिंग सुबह आठ बजे से है, जबकि केंद्रों पर प्रवेश सुबह 9:30 बजे बंद हो जाएगा।
विज्ञापन


राजधानी में परीक्षा के लिए 45 केंद्र बनाए गए हैं। दोनों पालियों को मिलाकर करीब 38 हजार अभ्यर्थी शामिल होंगे। पहली पाली सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर तीन से शाम पांच बजे तक होगी। परीक्षा को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए 317 पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन




कैंची से काटे गए कलावे 
इस परीक्षा में एक अलग बात देखने को मिली। यहां गेट पर उन बच्चों के हाथ से कैंची से कलावा काट दिया जो वह पहने हुए थे। इस संबंध में पुलिस भर्ती परीक्षा में सरकार ने यह साफ किया था कि परीक्षा में धार्मिक चिह्नों जैसे कलावा, मंगलसूत्र आदि पर पाबंदी नहीं रहेगी।
Trending Videos

सीएम ने दिए सख्ती के निर्देश 

UP PET 2026: Candidates begin to enter the exam, and in the name of strictness, the bracelets tied to their h
यूपी पेट परीक्षा। - फोटो : अमर उजाला।
प्रदेश में समूह ग की भर्तियों के लिए अर्हकारी प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी)-2026 रविवार से शुरू हो रही है। 25 और 30 अक्तूबर तथा एक नवंबर को होने वाली परीक्षा में 35 लाख से अधिक अभ्यर्थी शामिल होंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिया कि परीक्षा की शुचिता, सुरक्षा और अभ्यर्थियों की सुविधा में कोई कमी न रहे। सोशल मीडिया पर भ्रामक सूचना और अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।

उप्र अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से होने वाली इस परीक्षा के लिए सीएम ने जिलाधिकारियों और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों को सभी जरूरी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कहा, महिला अभ्यर्थियों की सुरक्षा पर विशेष ध्यान दिया जाए। पुलिस और खुफिया तंत्र सक्रिय रहे। परीक्षा केंद्रों तक अभ्यर्थियों के सुगम आवागमन के लिए भीड़ नियंत्रण और यातायात व्यवस्था दुरुस्त रखी जाए।

बैठक में बताया गया कि आयोग ने डीजी रेलवे और राज्य सड़क परिवहन निगम के अधिकारियों के साथ समन्वय बैठक की है। परीक्षा सामग्री पुलिस स्कॉर्ट और मजिस्ट्रेट की निगरानी में भेजने और लाने की व्यवस्था की गई है। सीएम ने सर्वाधिक परीक्षार्थियों वाले जिलों की तैयारियों की जानकारी लेकर सभी व्यवस्थाओं की लगातार निगरानी करने के निर्देश दिए।

60 जिलों में 1372 परीक्षा केंद्रों पर होगी परीक्षा
पीईटी के लिए प्रदेश के 60 जिलों में 1372 केंद्र बनाए गए हैं। इनमें कुल 3541297 अभ्यर्थी पंजीकृत हैं। हर पाली में 590217 अभ्यर्थियों के लिए व्यवस्था की गई है। आगरा, अलीगढ़, झांसी, गोरखपुर, गाजियाबाद, लखनऊ, मेरठ, मुरादाबाद और प्रयागराज में हर पाली में 15 हजार से अधिक अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। निगरानी के लिए आयोग मुख्यालय में कमांड कंट्रोल रूम बनाया गया है, जहां से सभी केंद्रों की कैमरों के जरिये लाइव निगरानी होगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed