फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   women caught by CBN in Lucknow were also involved in prostitution

लखनऊ: श्रद्धा दुबे कांड के बाद सीबीएन की जांच में बड़ा खुलासा, गिरफ्त में आईं महिलाएं देह व्यापार का भी हिस्सा

Sun, 25 Oct 2026 11:03 AM IST
Bhupendra Singh अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: Bhupendra Singh Updated Sun, 25 Oct 2026 11:03 AM IST
सार

सीबीएन की गिरफ्त में आईं महिलाओं पर बड़ा खुलासा हुआ है। जांच में पता चला कि ये महिलाएं देह व्यापार का भी हिस्सा हैं। पकड़ी गई दो महिलाओं में एक लखनऊ तो दूसरी रायबरेली की रहने वाली है। इनके कब्जे से आइस ड्रग बरामद हुई थी। आगे पढ़ें पूरा अपडेट...

विज्ञापन
women caught by CBN in Lucknow were also involved in prostitution
आइस ड्रग - फोटो : विभाग।

विस्तार

राजधानी लखनऊ में श्रद्धा दुबे कांड के बाद सेंट्रल ब्यूरो ऑफ नारकोटिक्स (सीबीएन) के एक अन्य प्रकरण की जांच में बड़ा खुलासा हुआ है। सीबीएन द्वारा शुक्रवार को अयोध्या रोड से 100 ग्राम क्रिस्टल मेथामफेटामाइन (आइस) ड्रग के साथ गिरफ्तार दोनों महिलाएं देह व्यापार का भी हिस्सा हैं। 

विज्ञापन


जांच में सामने आया है कि दोनों गोमतीनगर की समिट बिल्डिंग के बार और क्लबों में खतरनाक ड्रग की सप्लाई के साथ देह व्यापार भी चला रही थीं। सीबीएन के रडार में ऐसे करीब आधा दर्जन बार और क्लब आ चुके हैं।
विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक, सीबीएन की गिरफ्त में आई दोनों महिलाएं हाईप्रोफाइल लोगों को फंसाती थीं। इनमें से एक राजधानी के बीरबल साहनी मार्ग और दूसरी रायबरेली के देवनांदपुर की निवासी है। दोंनों लाखों रुपये की ड्रग मंगाने के बाद बेचती थीं। उनके गिरोह में कुछ अन्य लड़कियां भी शामिल हैं जिनका काम बार और क्लब में आने वाले युवाओं को अपने जाल में फंसाकर ड्रग्स बेचना था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सीबीएन इस पूरे रैकेट के बारे में छानबीन कर रही है। इसी वजह से अभी दोनों महिलाओं की पहचान सार्वजनिक नहीं की है। जांच में ये भी सामने आया है कि समिट बिल्डिंग में ड्रग्स की खासी डिमांड रहती है। देर रात होने वाली पार्टियों में इसे खपाया जाता है। इस प्रकरण के बाद समिट बिल्डिंग समेत राजधानी के तमाम क्लब और बार में देर रात तक होने वाली पार्टियों में ड्रग की खपत होने से पुलिस की कार्यशैली पर भी सवाल उठने लगा है।

पहले भी पकड़े गए

बता दें कि सीबीएन लगातार राजधानी में ड्रग सप्लाई के सिंडिकेट का पता लगा रहा है। बीते कुछ माह के दौरान सीबीएन ने गोमतीनगर और चिनहट स्थित एक प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटी, कुछ कॉलेज और स्कूलों के पास ड्रग बेचने वाले एजेंट्स को गिरफ्तार भी किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed