फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP PET: 70% candidates appeared on the first day, 21 suspects were arrested; many missed the exam due to train

UP PET: पहले दिन 70 प्रतिशत परीक्षार्थी हुए शामिल, धरे गए 21 संदिग्ध; ट्रेन लेट होने से छूटी कईयों की परीक्षा

Sun, 25 Oct 2026 07:36 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Sun, 25 Oct 2026 07:36 PM IST
सार

UP PET 2026: अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से परीक्षा को लेकर विभिन्न स्तर पर सख्ती की गई थी। इस साल से एआई आधारित फेस रिकग्निशन के साथ ही अभ्यर्थियों का आधार आधारित सत्यापन भी शुरू किया गया। 

विज्ञापन
UP PET: 70% candidates appeared on the first day, 21 suspects were arrested; many missed the exam due to train
यूपी पीईटी 2026। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से आयोजित पहले दिन की प्रारंभिक अहर्ता परीक्षा (पीईटी) 2026 में रविवार को गाज़ियाबाद में रजनेश शर्मा के स्थान पर पवन कुमार शर्मा पकड़ा गया। यह बाहरी दूसरी पाली में परीक्षा देते हुए पकड़ा गया, जिसके विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराई गई है।

विज्ञापन


इसके साथ ही एआई आधारित उपस्थिति जांच के माध्यम से दोनों पालियों में क्रमशः पहली पाली में 14 व दूसरी पाली में 7 अभ्यर्थियों को संदिग्ध चिह्नित किया गया है। पुलिस प्रशासन व अन्य सुरक्षा एजेंसियों द्वारा इनकी पड़ताल की जा रही है। किसी तरह की गड़बड़ी पुष्ट होने पर इनके विरुद्ध भी विधिक कार्यवाही की जाएगी। प्रदेश में समूह ग की भर्तियों के लिए अहर्यकारी पीईटी की रविवार से शुरुआत हुई। पहले दिन की परीक्षा में आवेदक 1180434 अभ्यर्थियों में से 821986 यानी 69.63% शामिल हुए।
विज्ञापन


अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से परीक्षा को लेकर विभिन्न स्तर पर सख्ती की गई थी। इस साल से एआई आधारित फेस रिकग्निशन के साथ ही अभ्यर्थियों का आधार आधारित सत्यापन भी शुरू किया गया। इससे अभ्यर्थी की जगह किसी दूसरे की परीक्षा में बैठने की जांच की गई। परीक्षा में लगे अधिकारियों, कर्मचारियों की भी बायोमीट्रिक उपस्थिति ली गई। इसके साथ ही खुफिया व पुलिस तंत्र की सक्रियता के साथ की सोशल मीडिया की भी निगरानी की गई। आयोग स्थित मुख्यालय में बने कमांड सेंटर से सभी परीक्षा केंद्रों की लाइव निगरानी की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


परीक्षा केंद्रों पर जैमर भी लगा था। अभ्यर्थियों को कड़ी जांच के बाद ही प्रवेश दिया गया। आयोग की ओर से इस साल परीक्षा का आयोजन तीन दिन में किया जा रहा है। रविवार को परीक्षा 60 जिलों के 1372 केंद्रों पर दो पालियों में आयोजित की गई। इसमें 70 फीसदी अभ्यर्थी शामिल हुए। तीन दिन की परीक्षा में 35.41 लाख से अधिक अभ्यर्थी शामिल हो रहे हैं। दूसरे दिन की परीक्षा 30 अक्तूबर को आयोजित की जाएगी।

तीसरे दिन की परीक्षा के लिए भी प्रवेश पत्र जारी
अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के परीक्षा नियंत्रक सुभाष प्रजापति ने बताया कि तीसरे दिन की एक नवंबर को होने वाली परीक्षा के लिए भी रविवार को प्रवेश पत्र जारी कर दिए गए हैं। अभ्यर्थी इसे आयोग की वेबसाइट व एप से डाउनलोड कर सकते हैं।

Trending Videos

स्पेशल ट्रेनों से मिली राहत, रेगुलर ट्रेनों की देरी से छूटी परीक्षा

UP PET: 70% candidates appeared on the first day, 21 suspects were arrested; many missed the exam due to train
यूपी पीईटी 2026 - फोटो : अमर उजाला।

 उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की प्रारंभिक अर्हता परीक्षा(पीईटी) के अभ्यर्थियों को स्पेशल ट्रेनों से रविवार को राहत लिी। लेकिन रेगुलर ट्रेनों की लेटलतीफी से उनकी मुश्किलें बढ़ गईं। गोमती एक्सप्रेस के लेट होने से कानपुर की ओर जाने वाले अभ्यर्थी परेशान हुए। वहीं गोरखपुर इज्जतनगर एक्सप्रेस की देरी से पीलीभीत रूट के अभ्यर्थियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

चारबाग रेलवे स्टेशन से गोमती एक्सप्रेस सुबह 5:45 बजे की जगह सुबह 8:30 बजे नई दिल्ली के लिए रवाना हुई। इससे कानपुर रूट पर जाने वाले अभ्यर्थियों की दुश्वारियां बढ़ गईं। इसी क्रम में गोरखपुर इज्जतनगर एक्सप्रेस के एक घंटा लेट होने से पीलीभीत जाने वाले अभ्यर्थियों ने शिकायत दर्ज कराई। 14214 इंटरसिटी एक्सप्रेस के लेट होने से अभ्यर्थियों की परेशानियां बढ़ी। अभ्यर्थियों को हो रही परेशानी और परीक्षा छूटने की आशंका पर रेलवे ने तय समय पर ट्रेन को गंतव्य तक पहुंचाने का आश्वासन दिया। हालांकि कई अभ्यर्थियों की परीक्षाएं भी छूटी।

04097 शकूरबस्ती स्पेशल के छह घंटे लेट होने पर अभ्यर्थी प्रदीप चौहान की परीक्षा छूट गई। अवध एक्सप्रेस से इटावा जा रहे सीपी यादव ने भी लेटलतीफी की शिकायत की। दूसरी ओर रेलवे ने अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए छह परीक्षा स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया। लखनऊ से मुरादाबाद के लिए दो, आगरा फोर्ट, प्रयागराज संगम , बलिया और बरेली के लिए एक-एक स्पेशल ट्रेनें चलाई गईं। शाम की पाली के बाद चारबाग स्टेशन पर भीड़ रही। जीआरपी और आरपीएफ के अधिकारियों ने हालात को नियंत्रित किया। अभ्यर्थियों के ठहरने के लिए स्टेशन के बाहर होल्डिंग एरिया बनाया गया।

कैसरबाग में बनाई हेल्पडेस्क, अतिरिक्त बसों से राहत

कैसरबाग बस अड्डे पर हेल्पडेस्क बनाई गई। अवध बस डिपो के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक आरएस वर्मा को परीक्षार्थियों को परिवहन सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए नोडल अफसर बनाया गया था। उन्होंने बताया कि लखनऊ में आयोजित परीक्षा के अभ्यर्थियों के लिए मार्गवार अतिरिक्त बसें चलाई जाएगी। आलमबाग, कैसरबाग व अवध बस स्टेशन से अतिरिक्त बसें 24 घंटे उपलब्ध रहीं। एसी जनरथ बसें भी थीं।

30 को चलेंगी ये स्पेशल ट्रेनें
04322/21 लखनऊ-मुरादाबाद स्पेशल 30 अक्तूबर को चलाई जाएगी। ट्रेन में 13 कोच होंगे। 04322 परीक्षा स्पेशल मुरादाबाद से दोपहर 1:20 बजे चलकर रामपुर, बरेली, शाहजहांपुर, हरदोई, बालामऊ होते हुए शाम 6:10 बजे लखनऊ पहुंचेगी। वापसी में 04321 परीक्षा स्पेशल लखनऊ से शाम सात बजे चलकर उपरोक्त स्टेशनों से गुजरते हुए 1:50 बजे मुरादाबाद पहुंचेगी।

04324 परीक्षा स्पेशल मुरादाबाद से शाम 6:55 बजे चलकर रामपुर, बरेली, शाहजहांपुर, हरदोई और बालामऊ होते हुए रात 12:25 बजे लखनऊ पहुंचेगी। वापसी में 04323 परीक्षा स्पेशल लखनऊ से रात 1:35 बजे चलकर उपरोक्त स्टेशनों से होते हुए सुबह आठ बजे मुरादाबाद पहुंचेगी।

-05012 बरेली जं-लखनऊ जं स्पेशल बरेली जंक्शन से शाम छह बजे चलकर मोहिबुल्लापुर रात 1:47 बजे, ऐशबाग 2:42 बजे होते हुए लखनऊ जंक्शन रात तीन बजे पहुंचेगी। स्पेशल ट्रेन में जनरल के 10 कोच रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed