{"_id":"6ae3717c1308b123910ca2ce","slug":"up-pet-the-exam-will-be-held-on-friday-at-1-300-centres-in-60-districts-1-2-million-candidates-are-expected-2026-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी पीईटी: आज 60 जिलों के 1300 परीक्षा केंद्रों में होगी परीक्षा; 12 लाख अभ्यर्थी हो सकते हैं शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी पीईटी: आज 60 जिलों के 1300 परीक्षा केंद्रों में होगी परीक्षा; 12 लाख अभ्यर्थी हो सकते हैं शामिल
Fri, 30 Oct 2026 12:35 AM IST
रोहित मिश्र
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: रोहित मिश्र
Updated Fri, 30 Oct 2026 12:35 AM IST
सार
UP PET 2026: पीईटी परीक्षा के दूसरे दिन की 12 लाख से अधिक अभ्यर्थी दो पालियों में 60 जिलों में परीक्षा में शामिल होंगे।
विज्ञापन
पीईटी के लिए एक रात पहले पहुंचने लगे अभ्यर्थी।
विस्तार
बंगाल की खाड़ी में उठे अर्नब तूफान से प्रदेश में शुक्रवार को भी बारिश के आसार हैं। इसे देखते हुए प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) में ओएमआर शीट व पेपर की सुरक्षा के लिए अतिरिक्त व्यवस्था के निर्देश दिए गए हैं। दूसरे दिन की परीक्षा में लगभग 12 लाख छात्र शामिल होंगे।
विज्ञापन
उप्र अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से समूह ग की भर्तियों के लिए अनिवार्य पीईटी का आयोजन किया जा रहा है। शुक्रवार को दूसरे दिन की परीक्षा होनी है। बारिश को देखते हुए आयोग ने सभी 60 जिलों को पेपर-ओएमआर की सुरक्षा के लिए निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
कहा गया है कि ट्रक आदि वाहनों में तिरपाल आदि की पर्याप्त व्यवस्था की जाए। साथ ही यह भी निर्देश संबंधित जिलों को दिए गए हैं कि रेलवे व बस स्टेशन पर भी ऐसी व्यवस्था की जाए कि अभ्यर्थियों को बरसात की वजह से कोई दिक्कत न हो। उनके रुकने आदि के लिए छांवदार व्यवस्था की जाए। बता दें कि दूसरे दिन की पीईटी में 12 लाख से अधिक अभ्यर्थी दो पालियों में 60 जिलों में परीक्षा में शामिल होंगे। आयोग का यह प्रयास है कि बरसात से परीक्षा व परीक्षार्थी दोनों प्रभावित न हों।
विज्ञापन