सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: PM Modi to inaugurate Ganga Expressway tomorrow; traffic arrangements to be changed around Lucknow

यूपी: पीएम मोदी आज करेंगे गंगा एक्सप्रेसवे का लोकार्पण, लखनऊ के आसपास बदली रहेगी ट्रैफिक व्यवस्था

अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Wed, 29 Apr 2026 06:37 AM IST
विज्ञापन
सार

Traffic in Lucknow: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बुधवार का बुधवार को अमौसी एयरपोर्ट पर ट्रांजिट विजिट कार्यक्रम प्रस्तावित है। इसके चलते यातायात में बदलाव रहेगा। 
 

UP: PM Modi to inaugurate Ganga Expressway tomorrow; traffic arrangements to be changed around Lucknow
पीएम नरेंद्र मोदी करेंगे गंगा एक्सप्रेसवे का लोकार्पण। - फोटो : एक्स@bjp
विज्ञापन

विस्तार

 प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बुधवार का बुधवार को अमौसी एयरपोर्ट पर ट्रांजिट विजिट कार्यक्रम प्रस्तावित है। इसके कारण अमौसी एयरपोर्ट से टोल प्लाजा आगरा एक्सप्रेसवे तक यातायात डायवर्जन किया गया है। यह प्लान मंगलवार देर शाम को ही लागू कर दिया गया। डायवर्जन भारी वाहनों और सामान्य यातायात के लिए अलग-अलग किया गया है।
Trending Videos


भारी वाहनों के लिए यातायात
- अमौसी एयरपोर्ट वीआईपी मोड़ से भारी वाहन एयरपोर्ट के अंदर नहीं जा सकेंगे। ये एयरपोर्ट वीआईपी मोड़ से अमौसी कमर्शियल मोड़ से बाएं होकर जाएंगे।
- लखनऊ से हरदोई होते हुए शाहजहांपुर, बरेली की ओर जाने वाले भारी वाहन आगरा एक्सप्रेस वे व हरदोई मार्ग की तरफ नहीं जा सकेगा। यह खुशहालगंज किसानपथ अंडरपास या बाजपुर किसानपथ अंडरपास से किसानपथ होते हुए सीतापुर मार्ग होते हुए जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- लखनऊ से हरदोई होते हुए उन्नाव, कन्नौज, कानपुर की ओर जाने वाले भारी वाहन आगरा एक्सप्रेस वे व हरदोई मार्ग की तरफ नहीं जाएंगे। ये खुशहालगंज किसानपथ अंडरपास या बाजपुर किसानपथ अंडरपास से किसानपथ होकर एनएच-27 कानपुर मार्ग होकर जाएंगे।
- तिकोनिया तिराहा से आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे की ओर भारी मालवाहक वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। ये दुबग्गा पेट्रोल पंप तिराहा, दुबग्गा थाना तिराहा होकर जाएंगे। सामान्य वाहनों के लिए व्यवस्था
- शहीद पथ मोड़ से अमौसी की तरफ कोई भी यातायात नहीं जा सकेगा। यह बिजनौर अंडरपास होते हुए किसान पथ होकर जाएगा।
- कानपुर से अमौसी की ओर से आने वाले वाहन किसान पथ से दाएं सर्विस लेन से ऊपर चढ़कर नटकुर या अनूप खेड़ा अंडरपास से शहीद पथ होकर जाएगा। - स्कूटर इंडिया से अमौसी एयरपोर्ट की ओर कोई भी वाहन नहीं जा सकेगा। यह बिजनौर थाना रोड होकर शहीद पथ या किसान पथ होकर जाएगा।

अमौसी एयरपोर्ट की तरफ पाबंदी
- सरोजिनीनगर से नादरगंज की ओर किसी भी प्रकार का यातायात अमौसी एयरपोर्ट नहीं जा सकेगा। यह नादरगंज से बाएं बल्दीखेड़ा, अनवरा फ्लाईओवर होकर अपने गंतव्य को जा सकेगा।
- कमता तिराहा से किसी भी प्रकार के कमर्शियल वाहन शहीद पथ पर नहीं जा सकेंगे। ये किसान पथ होकर जाएंगे।
- अनवरा ऑयल डिपो की ओर से कोई भी ऑयल टैंकर नादरगंज से बाएं नहीं जा सकेगा। यह टैंकर नादरगंज से दाएं होकर जाएगा।
- पराग बूथ से पुरानी चुंगी की ओर आने वाले सामान्य यातायात प्रतिबंधित रहेगा। यह आशियाना क्षेत्र से होकर जाएगा। - कृष्णा नगर कॉलोनी से नीलम फार्मेसी की ओर आने वाला यातायात प्रतिबंधित रहेगा। यह यातायात ट्रैफिक पार्क होकर जाएगा।
- बदाली खेड़ा से कृष्णा नगर की ओर सभी वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।
- पकरी पुल से अपोलो मेडिक्स होकर बदनाम लड्डू की ओर आने वाला सामान्य यातायात प्रतिबंधित रहेगा। -लोकबंधु हॉस्पिटल से पीकैडली की ओर आने वाला सामान्य यातायात पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा। - आलमबाग से बाराबिरवा की ओर आने वाला सामान्य यातायात पकरी पुल बंगला बाजार होकर जा सकेगा।



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed