{"_id":"69f0c537e357a7d4ee0b99f4","slug":"up-png-network-reaches-44-districts-of-the-state-22-lakh-connections-have-been-made-so-far-2026-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: प्रदेश के 44 जिलों तक पहुंचा का पीएनजी नेटवर्क, अब तक हो चुके हैं 22 लाख कनेक्शन; सिलिंडर पर सख्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: प्रदेश के 44 जिलों तक पहुंचा का पीएनजी नेटवर्क, अब तक हो चुके हैं 22 लाख कनेक्शन; सिलिंडर पर सख्ती
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: रोहित मिश्र
Updated Tue, 28 Apr 2026 08:10 PM IST
विज्ञापन
सार
PNG Network: यूपी में सिलिंडर की जमाखोरी रोकने और प्रचुर उपलब्धता बनाए रखने के साथ अब वैकल्पिक स्रोत पीएनजी के विस्तार पर बात हो रही है।
यूपी में बढ़ रहा है पीएनजी का दायरा।
- फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन
विस्तार
उत्तर प्रदेश में पाइप्ड नेचुरल गैस (पीएनजी) नेटवर्क का तेजी से विस्तार हो रहा है। राज्य के 44 जिलों तक पीएनजी लाइनें पहुंच चुकी हैं। सरकार की त्वरित मंजूरी व्यवस्था से पाइपलाइन बिछाने का काम तेज हुआ है।
इंडियन ऑयल के कार्यकारी निदेशक संजय भंडारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि राज्य में अब तक लगभग 21.55 लाख पीएनजी कनेक्शन दिए गए हैं।
पिछले एक महीने में 28 हजार से अधिक नए कनेक्शन जोड़े गए हैं। सरकार का लक्ष्य शहरी और अन्य क्षेत्रों में पीएनजी की पहुंच बढ़ाना है। इससे उपभोक्ताओं को सस्ती, सुरक्षित और सुविधाजनक गैस मिलेगी। भंडारी ने एलपीजी आपूर्ति को सामान्य बताया। करीब 4,143 वितरकों और 36 बॉटलिंग संयंत्रों से 4.88 करोड़ उपभोक्ताओं को गैस मिल रही है। प्रतिदिन औसतन आठ लाख सिलिंडरों की डिलीवरी की जा रही है। 94 फीसदी बुकिंग ऑनलाइन माध्यम से हो रही है और डिलीवरी प्रमाणीकरण कोड का भी व्यापक पालन सुनिश्चित किया गया है।
ईंधन आपूर्ति की स्थिति
पेट्रोल और डीजल की आपूर्ति भी पूरी तरह सुचारू है। राज्य में 13,168 खुदरा बिक्री केंद्रों से ईंधन उपलब्ध है। औसतन प्रतिदिन 20 हजार किलोलीटर पेट्रोल की आपूर्ति हो रही है। इसी तरह 33 हजार किलोलीटर डीजल की सप्लाई की जा रही है। बिक्री पर किसी प्रकार की रोक नहीं लगाई गई है।
जमाखोरी पर कार्रवाई
सरकार ने जमाखोरी और अवैध डायवर्जन पर सख्ती बरती है। अब तक 33 हजार से अधिक निरीक्षण किए गए हैं। इनमें 12,701 सिलिंडर जब्त हुए और 268 एफआईआर दर्ज की गईं। कुल 22 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत कार्रवाई जारी है और उन्होंने अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की।
Trending Videos