UP: SIR में 'भगवानदास के घर मो. अफजल' रह रहे, अखिलेश बोले- कालनेमि की बात करने वालों का काल बनकर आएगा कालनेमि
UP Politics News: अखिलेश यादव ने SIR के बाद जारी लिस्ट पर तंज कसते हुए कहा कि 'भगवानदास के घर मो. अफजल' रह रहे हैं। लगता है भाजपावालों ने मजाक किया है। आगे पढ़ें पूरा अपडेट...
विस्तार
राजधानी लखनऊ में सपा मुखिया अखिलेश यादव ने एक बार फिर भाजपा को निशाने पर लिया। उन्होंने कहा भाजपा की कंपनी को वोटर लिस्ट का काम आउटसोर्स किया गया है। तंज कसा कि जारी की गई वोटर लिस्ट में 'भगवानदास के घर में मोहम्मद अफजल' है। वोटर लिस्ट सेकुलर हो रही है। लगता है बीजेपीवालों ने जानबूझकर मजाक किया है।
सपा मुखिया शनिवार को समाजवादी पार्टी के मुख्यालय में प्रेस वार्ता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि 2022 के बाई इलेक्शन में पूरा का पूरा बूथ लूटा गया। पुलिस ने अपने कपड़े बदलकर वोट डाले। SIR में बार-बार समय बढ़ाया गया। इसका मतलब सरकार इसके लिए तैयार नहीं थी।
3 करोड़ से अधिक लोगों को नोटिस दिया जा रहा
उन्होंने कहा कि जिन्हें नोटिस दिया जा रहा है, उसकी जानकारी चुनाव आयोग पॉलिटिकल पार्टीज को क्यों नहीं दे रहा है? चुनाव आयोग निष्पक्ष नहीं है। वह सरकार से मिला हुआ है। अधिकारी सरकार से मिलकर गड़बड़ कर रहे हैं। पहले कहा गया था कि मैपिंग मतदाताओं को नोटिस नहीं दिया जाएगा। अब 3 करोड़ से अधिक लोगों को नोटिस दिया जा रहा है।
कालनेमि ही काल बनकर आएगा
सीएम योगी के कालनेमि के बयान पर सपा मुखिया ने कहा कि कालनेमि को याद करने वाले बताएं कि कलयुग के कालनेमि कौन हैं। कालनेमि ही इनका काल बनकर आएगा। केजीएमयू से मजार हटाने के सवाल पर कहा कि सरकार को केजीएमयू भी हटवा देना चाहिए, क्योंकि इसे क्रिश्चियन ने बनाया था।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
