फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Preparations begin for the construction of a new Vidhan Bhavan; the new building will be built on 245 acre

यूपी: नया विधानभवन बनाने की तैयारियां शुरू, सहारा शहर की 245 एकड़ की जमीन पर बनेगा नया भवन

Mon, 13 Jul 2026 07:23 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Mon, 13 Jul 2026 07:23 PM IST
सार

UP Vidhansabha: लखनऊ में नई विधानसभा बनाने की तैयारियां जोर पकड़ने लगी हैं। इसके निर्माण से जुड़ीं कुछ कंपनियों ने सोमवार को प्रजेंटेशन दिया। 
 

विज्ञापन
UP: Preparations begin for the construction of a new Vidhan Bhavan; the new building will be built on 245 acre
सहारा शहर की जमीन पर विधानभवन बनाने की कवायद तेज - फोटो : अमर उजाला/संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

गोमतीनगर स्थित सहारा शहर की 245 एकड़ जमीन पर बनने वाले नए विधानभवन के निर्माण के लिए कुछ और कंपनियां आगे आई हैं। उनकी ओर से सोमवार को एलडीए में प्रेजेंटेशन किया गया। इससे पहले कुछ कंपनियां अपना प्रेजेंटेशन कर चुकी ही हैं।

विज्ञापन


सभी एजेंसियों ने नए विधानभवन, अत्याधुनिक सचिवालय, मुख्यमंत्री आवास, विधायक हॉस्टल और वीवीआईपी प्रशासनिक ब्लॉक की रूपरेखा पेश की है। कौन सी कंपनी काम करेगी यह शासन स्तर पर गठित उच्च स्तरीय समिति करेगी। ऐसे में जिन करीब दर्जन भर कंपनियों ने प्रेजेंटेशन किया उनकी रिपेार्ट एलडीए की ओर से शासन को भेजी जाएगी।
विज्ञापन


 जो योजना है उसमें नया विधानभवन पूरी तरह पेपरलेस और डिजिटल होगा। इसे भविष्य की 100 साल की जरूरतों को ध्यान में रखकर डिजाइन किया जाएगा । योजना में यातायात और सुरक्षा के साथ वीवीआईपी आवाजाही के दौरान गोमतीनगर में जाम से बचने के लिए अंडरग्राउंड टनल और विशेष प्रवेश-निकास द्वार शामिल हैं। अत्याधुनिक सुरक्षा प्रोटोकॉल का भी खाका खींचा गया है। डिजाइन में आधुनिक बुनियादी ढांचे के साथ-साथ उत्तर प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक और ऐतिहासिक विरासत की झलक भी देखने को मिलेगी। एलडीए वीसी प्रथमेश कुमार ने बताया कि कंपनी का चयन शासन करेगा। उसको रिपेार्ट भेज दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed