सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Preparations for the census have begun in the state, personnel will be trained from April 16; the portal w

UP: प्रदेश में शुरू हुई जनगणना की तैयारी, 16 अप्रैल से कर्मियों को दिया जाएगा प्रशिक्षण; 7 मई से खुलेगा पोर्टल

अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Wed, 08 Apr 2026 08:12 PM IST
विज्ञापन
सार

Census of the country: देश के साथ यूपी में भी जनगणना की तैयारी शुरू हो गई है। मुख्य सचिव ने विभागों को इसके लिए जुटने के लिए कहा है।
 

UP: Preparations for the census have begun in the state, personnel will be trained from April 16; the portal w
जनगणना 2027 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार

प्रदेश में जनगणना-2027 के पहले चरण की तैयारियों को लेकर मुख्य सचिव एसपी गोयल ने बुधवार को अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि 10 अप्रैल तक करीब 5.5 लाख प्रगणकों और पर्यवेक्षकों का सत्यापित डिजिटल डाटाबेस तैयार कर लिया जाए। लोगों को जागरूक भी करें और तय समय में तैयारी पूरी करें। किसी तरह की कोई खामी न रहे।

Trending Videos


इसके साथ ही 16 अप्रैल से 7 मई के बीच सभी कर्मियों का गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण पूरा करने के निर्देश दिए। घनी आबादी, शहरी और झुग्गी क्षेत्रों में सटीक गणना सुनिश्चित करने पर विशेष ध्यान देने को कहा है। उन्होंने बताया कि जनगणना पूरी तरह डिजिटल होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आम नागरिकों के लिए स्व-गणना पोर्टल 7 से 21 मई तक उपलब्ध रहेगा, जिससे लोग खुद अपने परिवार का विवरण दर्ज कर सकेंगे। इसके लिए बड़े पैमाने पर जन-जागरूकता अभियान चलाए जाएं, जिससे लोगों को इसकी जानकारी हो। महारजिस्ट्रार मृत्युंजय कुमार नारायण ने कहा कि जनगणना के आंकड़े देश के विकास की दिशा तय करते हैं, इसलिए इसे जन-अभियान के रूप में संचालित करना जरूरी है।

जनगणना को लेकर कर्मचारियों को किया गया प्रशिक्षित

 जनगणना 2027 में हाउस लिस्टिंग का काम 22 मई से शुरू होगा। उसको लेकर बुधवार को नगर निगम मुख्यालय में फील्ड ट्रेनर्स के लिए एक रिफ्रेशर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें नगर के वह कर्मचारी-अधिकारी भी शामिल हुए जिनको जनगणना के कार्य में लगाया गया है। उनको जनगणना से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों को बेहतर ढंग से समझाया गया।

सांख्यिकी अन्वेषक रमेश चंद्र पांडे, सहायक निदेशक उपासना गिरी और आईटीआई प्रवक्ता गौरव त्रिपाठी ने प्रतिभागियों को जनगणना की पूरी प्रक्रिया, तकनीकी पहलुओं और संभावित समस्याओं के बारे में बताया। नगर आयुक्त गौरव कुमार ने कहा कि प्रशिक्षकों की जिम्मेदारी केवल खुद सीखने तक सीमित नहीं है बल्कि उन्हें दूसरों को भी सही ढंग से प्रशिक्षित करना है। इस मौके पर नगर जनगणना अधिकारी ललित कुमार, नोडल अधिकारी अशोक सिंह सहित पूरी टीम मौजूद रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed