सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Priyanka Gandhi's birthday will mark the beginning of the statewide Parivartan Pratigya program, marking

यूपी: प्रियंका गांधी के जन्मदिन से प्रदेश में शुरू होंगे परिवर्तन प्रतिज्ञा कार्यक्रम, 2027 का होगा शंखनाद

अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Sun, 04 Jan 2026 09:58 PM IST
विज्ञापन
सार

UP Congress: कांग्रेस पार्टी 2027 के चुनावों की तैयारियों पर जुटने की कवायाद करने जा रही है। 12 जनवरी से प्रदेश में इसकी विधिवत शुरुआत होगी। 

 

UP: Priyanka Gandhi's birthday will mark the beginning of the statewide Parivartan Pratigya program, marking
प्रियंका और राहुल गांधी - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
Follow Us

कांग्रेस महासचिव सांसद प्रियंका गांधी के जन्म दिन 12 जनवरी से कांग्रेस पिछड़ा वर्ग विभाग परिवर्तन प्रतिज्ञा कार्यक्रम की शुरुआत करेगा। इसके तहत सालभर प्रदेश मुख्यालय से लेकर बूथ स्तर तक सामाजिक न्याय से जुड़े अलग- अलग कार्यक्रम चलाए जाएंगे।

Trending Videos


प्रदेश मुख्यालय पर 12 जनवरी को सांसद प्रियंका गांधी का जन्म दिन परिवर्तन प्रतिज्ञा दिवस के रूप में मनाया जाएगा। इसी दिन सालभर चलने वाले कार्यक्रम का कलेंडर जारी किया जाएगा। समारोह में कांग्रेस पिछड़ा वर्ग विभाग के प्रदेश अध्यक्ष अनिल जयहिंद, प्रदेश अध्यक्ष अजय राय, प्रभारी अविनाश पांडेय सहित अन्य वरिष्ठ नेता मौजूद रहेंगे। पिछड़ा वर्ग विभाग के प्रदेश अध्यक्ष मनोज यादव ने बताया कि परिवर्तन प्रतिज्ञा कार्यक्रम के तहत पिछड़े वर्ग के भागीदारी के मुद्दे को लेकर कार्यक्रम चलाया जाएगा। प्रदेश के सभी विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों में कांग्रेस नेतृत्व का संदेश पहुंचाया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


युवाओं को समझाया जाएगा कि भाजपा सरकार पिछड़ों, दलितों और अल्पसंख्यकों के हक पर किस तरह से कटौती कर रही है। इसी तरह विभिन्न बाजारों में नुक्कड़ नाटक, जनसभा की जाएगी। ग्रामीण इलाके में परिवर्तन प्रतिज्ञा संवाद, पदयात्रा, मैराथन आदि कार्यक्रम किए जाएंगे। जिला एवं मंडल स्तर पर होने वाले सम्मेलन में विभिन्न जिलों में पिछड़ों के साथ होने वाली घटनाओं की हकीकत रखी जाएगी। 

इन सभी कार्यक्रमों के जरिए 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए जनमत इकट्ठा किया जाएगा। इन कार्यक्रमों में भाजपा और आरएसएस की पिछड़ा वर्ग विरोधी नीतियों को उजागर करके लोगों को जागरुक किया जाएगा। उन्हें सही तथ्यों से वाकिफ कराते हुए सावधान किया जाएगा। सालभर पूरा होने के बाद अगले वर्ष यानी 12 जनवरी 2027 को प्रदेश स्तरीय परिवर्तन प्रतिज्ञा रैली की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed