सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Rahul Gandhi to attend Kanshi Ram Jayanti event.

UP: कांशीराम जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे राहुल गांधी, अजय राय बोले- दलितों पर हो रहा अत्याचार

अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या Published by: Ishwar Ashish Bhartiya Updated Wed, 11 Mar 2026 05:43 PM IST
विज्ञापन
सार

कांग्रेस नेता राहुल गांधी बसपा संस्थापक कांशीराज की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। वहीं, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा सरकार में दलितों पर अत्याचार हो रहा है।

UP: Rahul Gandhi to attend Kanshi Ram Jayanti event.
कांग्रेस नेता राहुल गांधी। - फोटो : ANI Photos
web -
विज्ञापन

विस्तार

कांग्रेस नेता राजेंद्र पाल गौतम ने कहा कि देश यह तय नहीं कर पा रहा है कि तेल किससे खरीदना है। यह अमेरिका तय कर रहा है। चावल, सोया और कपास भी उनका आएगा तो हमारे किसान का क्या होगा। नरेंद्र पूरी तरह सरेंडर हो गए हैं। अमेरिका से ऐसी डील की जिससे किसान का नुकसान और आम आदमी का नुकसान है।

Trending Videos


कांग्रेस 13 मार्च को कांशीराम जयंती पर राजधानी में कार्यक्रम आयोजित कर रही है। सामाजिक परिवर्तन दिवस के रूप में आयोजित कार्यक्रम में पार्टी नेता राहुल गांधी शामिल होंगे। करोड़ों खर्च कर उनकी छवि को भाजपा ने खराब करने का प्रयास किया किंतु उन्होंने जो बात कही वो सब सही साबित हो रही है। पार्टी शिक्षा और रोजगार आदि के मुद्दे पर संघर्ष करेगी। यूपी में कांग्रेस विकल्प बनेगी। गांव- गांव में संविधान पर चर्चा शुरू हो गई है। कांग्रेस कमजोर हुई तो ठेकेदारी प्रथा बढ़ी है। स्कूल बंद हो रहे हैं। पढ़ाई महंगी हो गई है। देश, प्रदेश में कांग्रेस की जरूरत है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

ये भी पढ़ें - गो प्रतिष्ठा धर्मयुद्ध का शंखनाद: शंकराचार्य बोले- हमें कांशीराम जैसे समर्पण की आवश्यकता


ये भी पढ़ें - आसाराम बापू ने किए रामलला के दर्शन, बोले-अयोध्या सप्तपुरियों में श्रेष्ठ, तीर्थों में जाने से होता है कल्याण


राजेंद्र पाल गौतम ने कहा कि महान लोग किसी जाति या धर्म के नहीं होते हैं। हम बहन जी का भी सम्मान करते हैं। कांशीराम की जयंती पर किसी पार्टी या किसी नेता का ही अधिकार कैसे हो सकता है। हम, हमारी पार्टी कांशीराम की विचारधारा पर काम कर रही हैं। राहुल गांधी ईडी, सीबीआई और मुकदमे से बिना डरे लड़ रहे हैं। यह सामाजिक परिवर्तन की लड़ाई है। उनके विचारों को हम गांव-गांव तक ले जाएंगे। कांग्रेस सरकार में बच्चे वजीफे से पढ़ाई करके आगे बढ़ जाते थे। इंजीनियर, डॉक्टर बन गए। इस सरकार ने वह भी खत्म कर दिया। वहीं, अनिल जयहिंद ने कहा कि आज राहुल गांधी सामाजिक न्याय की लड़ाई लड़ रहे हैं। जाति जनगणना की मांग कर रहे हैं। हर वर्ग को उसकी हिस्सेदारी की मांग कर रहे हैं। ज्यादातर राजनीतिक दल डरे हुए हैं। अकेले राहुल गांधी लड़ रहे हैं।

दलितों पर हो रहा अत्याचार
प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि सरकार दलितों पर अत्याचार कर रही है। भदोही में एक व्यक्ति को जिंदा जला दिया गया है। पूर्व विधायक के नेतृत्व में हमारा प्रतिनिधिमंडल गया है। सरकार गरीबी नहीं गरीबों को मिटाना चाह रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed