फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Rain continues in the state, several rivers are in spate, four people died due to wall collapse

यूपी: प्रदेश में जारी है बारिश, कई नदियां उफान पर, दीवार गिरने से चार की मौत; आज इन जिलों में होगी भारी बरसात

Thu, 20 Aug 2026 06:20 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Thu, 20 Aug 2026 06:20 AM IST
सार

Weather in UP: यूपी में मानसूनी बरसात का सिलसिला जारी है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में यह क्रम बना रहेगा। 

विज्ञापन
UP: Rain continues in the state, several rivers are in spate, four people died due to wall collapse
यूपी में बारिश। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश में बारिश की रफ्तार जारी है। बारिश की वजह से कई नदियां उफान पर हैं। चित्रकूट की मंदाकिनी नदी में भारी उफान है। इसके चलते राम घाट को बंद कर दिया गया है। इसके अलावा यूपी की अन्य नदियों में भी जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर निकल चुका है। अवध के कई जिलों में नदियां अतिक्रमण कर रही हैं। 

विज्ञापन


बारिश की वजह से हादसे भी हुए। जौनपुर और प्रयागराज में दीवार गिरने से चार लोगों की मौत हो गई। अमेठी सहित कुछ अन्य जिलों में भी बारिश के चलते हादसे हुए हैं। प्रयागराज और वाराणसी में गंगा ऊफान पर है। प्रयागराज में शहर के अंदर भर आए पानी पर हाईकोर्ट ने चिंता जताई है।

विज्ञापन

यूपी के नाै दक्षिणी जिलों में आज भारी बारिश का अलर्ट

 उत्तर प्रदेश में बुधवार को भी पूर्वी और पश्चिमी दोनों संभागों में बादलों की सक्रियता का असर रहा। प्रतापगढ़, प्रयागराज, हरदोई जैसे कई जिलो में 100 मिमी से ज्यादा बारिश दर्ज हुई। वहीं मध्य प्रदेश से सटे जिलों में भी अच्छी बारिश देखने को मिली।

माैसम विभाग ने बृहस्पतिवार के लिए बुंदेलखंड के झांसी, हमीरपुर, महोबा और ललितपुर में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं बांदा, चित्रकूट, काैशांबी, फतेहपुर, जालाैन आदि में भारी बारिश का येलो अलर्ट है।

बुधवार को प्रतापगढ़ में सर्वाधिक 130 मिमी बारिश दर्ज हुई। वहीं प्रयागराज में 119.8 मिमी, हरदोई में 101 मिमी, पश्चिमी यूपी के मुजफ्फरनगर में 64.3 मिमी और गोंडा में 60 मिमी बारिश हुई। क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि फिलहाल 23 अगस्त तक प्रदेश के विभिन्न इलाकों में कहीं हल्की तो कहीं मध्यम बारिश की संभावना बनी हुई है।

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने  दिए पानी निकालने के आदेश

UP: Rain continues in the state, several rivers are in spate, four people died due to wall collapse
प्रयागराज में बारिश के बाद कई इलाकों में हुआ जल भराव। - फोटो : अमर उजाला।
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने शहर में बारिश के पानी को 24 से 48 घंटे में निकालने के लिए आपात उपाय करने का निर्देश दिया है। नगर आयुक्त को मोरी गेट, दारागंज के रास्ते जलभराव वाले इलाकों से पानी पंप कर निकालने और डीएम को इसकी व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए कहा है।

यह आदेश न्यायमूर्ति अजित कुमार और न्यायमूर्ति गरिमा प्रसाद की खंडपीठ ने स्वत: संज्ञान याचिका पर दिया है। कोर्ट ने कहा कि जलभराव से निचले इलाकों में जमा बारिश का पानी लोगों के घरों तक पहुंच गया है। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बच्चों के स्वास्थ्य को लेकर भी खतरे की स्थिति पैदा हो गई है। बुधवार को सुनवाई के दौरान डीएम मनीष कुमार वर्मा और नगर आयुक्त सीलम साईं तेजा कोर्ट में मौजूद रहे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed