फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Rain will stay away from the state from today until August 3rd, with rainfall forecast only in these dis

यूपी: आज से लेकर तीन अगस्त तक प्रदेश से दूर रहेगी बारिश, सिर्फ इन जिलों में बरसात का पूर्वानुमान; बढ़ेगी उमस

Thu, 30 Jul 2026 06:12 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Thu, 30 Jul 2026 06:12 AM IST
सार

Weather in UP: यूपी में मानसून एक बार फिर से कुछ दिनों के लिए ठहरने जा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में गर्मी और उमस बढ़ सकती है। 

विज्ञापन
UP: Rain will stay away from the state from today until August 3rd, with rainfall forecast only in these dis
यूपी में मानसून। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

उत्तर प्रदेश में मानसूनी बारिश का दायरा कुछ दिनों के लिए एक बार फिर सिमटने लगा है। मौसम विभाग के अनुसार, बृहस्पतिवार से बारिश मुख्य रूप से पश्चिमी तराई के जिलों तक सीमित रहेगी। यह स्थिति तीन अगस्त तक बनी रह सकती है। इस दौरान प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में केवल हल्की से मध्यम और छिटपुट बारिश होने की संभावना है।

विज्ञापन


मौसम विभाग के मुताबिक, बृहस्पतिवार से दो दिन तक 20 से 30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से पुरवाई चल सकती है। सहारनपुर और बिजनौर समेत तराई के जिलों में अच्छी बारिश के आसार हैं। वहीं, दक्षिणी जिलों, मध्य प्रदेश से सटे इलाकों और कुछ अन्य क्षेत्रों में कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है। फिलहाल प्रदेश में कहीं भी भारी बारिश की चेतावनी जारी नहीं की गई है।
विज्ञापन


बारिश  न होने से अवध और पूर्वांचल सहित कई जिलों में गर्मी और तपिश बढ़ेगी। मौसम विभाग के अनुसार यहां दिन के साथ रात का तापमान भी बढ़ सकता है। गर्मी के साथ इन इलाकों में उमस का असर भी बढ़ेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बुधवार को कानपुर में सबसे अधिक 81 मिमी बारिश दर्ज की गई। इसके बाद मेरठ में 80.8 मिमी, बिजनौर में 72 मिमी और मुजफ्फरनगर में 68.3 मिमी वर्षा रिकॉर्ड हुई। क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि मानसून ट्रफ अभी सामान्य स्थिति में है। हालांकि, तीन-चार अगस्त के आसपास इसके फिर उत्तर की ओर खिसकने की संभावना है। इससे प्रदेश में एक बार फिर व्यापक और अच्छी बारिश का दौर शुरू हो सकता है।

राजधानी  में बढ़ेगी गर्मी और उमस 

UP: Rain will stay away from the state from today until August 3rd, with rainfall forecast only in these dis
बुधवार को धूप से परेशान नजर आए लोग। 

राजधानी में अगले कुछ दिन मानसून की रफ्तार धीमी रहने के आसार हैं। मौसम विभाग के अनुसार, तीन अगस्त तक लखनऊ में अच्छी बारिश की संभावना कम है। इस दौरान उमस और गर्मी लोगों को परेशान कर सकती है।बुधवार को सुबह दिन चढ़ने के साथ धूप निकल आई। इससे उमस बढ़ गई और लोगों को गर्मी का अहसास हुआ। हालांकि अधिकतम तापमान में कोई खास बदलाव दर्ज नहीं किया गया।

क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार से अगले दो दिन तक 20 से 30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से पुरवाई चलने का अनुमान है। इससे तापमान में अधिक उतार-चढ़ाव नहीं होगा।

उन्होंने बताया कि तीन अगस्त के आसपास मानसूनी गतिविधियां फिर तेज हो सकती हैं। इसके बाद राजधानी में अच्छी बारिश का दौर लौटने की उम्मीद है। बुधवार को अधिकतम तापमान लगभग स्थिर रहते हुए 34.7 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 1.5 डिग्री बढ़कर 28.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed