पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Rajbhar launches a scathing attack on Akhilesh, says atrocities against the Bahujan community will increas

UP: राजभर का अखिलेश पर तीखा हमला, बोले- अगर सपा सत्ता में लौटी तो बहुजन समुदाय के लोगों पर अत्याचार बढ़ेंगे

Mon, 29 Jun 2026 02:27 PM IST
Akash Dwivedi डिजिटल डेस्क, लखनऊ
डिजिटल डेस्क, लखनऊ Published by: Akash Dwivedi Updated Mon, 29 Jun 2026 02:27 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव और समाजवादी पार्टी पर बहुजन समाज के प्रति द्वेष रखने का आरोप लगाया। उन्होंने दावा किया कि सपा सत्ता में आई तो बहुजन समुदाय पर अत्याचार बढ़ेंगे।

विज्ञापन
UP: Rajbhar launches a scathing attack on Akhilesh, says atrocities against the Bahujan community will increas
ओपी राजभर का अखिलेश पर तंज। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने सोमवार को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि अखिलेश यादव और उनके समर्थकों के मन में बहुजन समाज के प्रति नाराजगी है और यदि समाजवादी पार्टी सत्ता में लौटती है तो बहुजन समुदाय के लोगों पर अत्याचार बढ़ेंगे।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर किए गए अपने पोस्ट में राजभर ने अखिलेश यादव को "राजा बाबू" कहकर संबोधित करते हुए दावा किया कि उनके कुछ समर्थक "लाठियों में तेल लगा रहे हैं तो कुछ चाकू और तलवारें तेज कर रहे हैं।" उन्होंने आरोप लगाया कि पिछले लगभग दस वर्षों से समाजवादी पार्टी के नेता बहुजन समाज के खिलाफ मन में द्वेष रखे हुए हैं।

विज्ञापन

भड़काऊ नारे लगाए जा रहे

राजभर ने यह भी आरोप लगाया कि समाजवादी पार्टी सत्ता में आने के बाद अपने "गुंडे, माफिया और लाल टोपी वालों" को थानों पर कब्जा दिलाना चाहती है। उन्होंने सपा के पीडीए (पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक) अभियान पर भी निशाना साधते हुए दावा किया कि इसके नाम पर भड़काऊ नारे लगाए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन


मंत्री ने कहा कि पाल, प्रजापति, बिंद, केवट, मल्लाह, राजभर, निषाद, मांझी, दर्जी, तेली, लोनिया, फकीर और बंजारा समेत कई बहुजन जातियां समाजवादी पार्टी के शासन में सबसे अधिक निशाने पर होंगी। उन्होंने आरोप लगाया कि सत्ता मिलने पर इन समुदायों के लोगों के घरों और जमीनों पर कब्जा किया जाएगा, दंगे कराए जाएंगे तथा महिलाओं पर अत्याचार होंगे। हालांकि, इन आरोपों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो सकी है।


राजभर ने कहा कि बहुजन समाज समाजवादी पार्टी को दोबारा सत्ता में आने का अवसर नहीं देगा। उन्होंने दावा किया कि 2027 के विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी को करारी हार का सामना करना पड़ेगा। वहीं, समाचार लिखे जाने तक समाजवादी पार्टी की ओर से राजभर के आरोपों पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed