{"_id":"6afbeb4cabcaa745990b0946","slug":"up-ramanand-chand-appointed-principal-secretary-of-the-up-legislative-council-secretariat-will-receive-a-pay-2026-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: रामानंद चंद बने यूपी विधान परिषद के प्रमुख सचिव, पे-मैट्रिक्स लेवल-15 के तहत मिलेगा वेतनमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: रामानंद चंद बने यूपी विधान परिषद के प्रमुख सचिव, पे-मैट्रिक्स लेवल-15 के तहत मिलेगा वेतनमान
Tue, 17 Nov 2026 11:22 AM IST
Akash Dwivedi
डिजिटल डेस्क, लखनऊ
डिजिटल डेस्क, लखनऊ
Published by: Akash Dwivedi
Updated Tue, 17 Nov 2026 11:22 AM IST
सार
उत्तर प्रदेश विधान परिषद सचिवालय में रामानंद चंद को प्रमुख सचिव नियुक्त किया गया है। सभापति ने चयन समिति की संस्तुति के बाद नियुक्ति को मंजूरी दी है। उन्हें पदभार ग्रहण करने के लिए 15 दिन का समय दिया गया है। नए पद पर उन्हें पे-मैट्रिक्स लेवल-15 के तहत वेतनमान मिलेगा।
विज्ञापन
यूपी विधानसभा (फाइल फोटो)
- फोटो : amar ujala
विस्तार
उत्तर प्रदेश विधान परिषद सचिवालय में प्रमुख सचिव के पद पर रामानंद चंद की नियुक्ति की गई है। विधान परिषद के सभापति ने चयन समिति की संस्तुति और सम्यक विचार के बाद उनकी नियुक्ति को मंजूरी प्रदान की है। उन्हें कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से प्रमुख सचिव के पद पर नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन
विधान परिषद सचिवालय की ओर से 16 नवंबर को जारी नियुक्ति संबंधी विज्ञप्ति के अनुसार, रामानंद चंद को 1,82,200 से 2,24,100 रुपये के वेतनमान (पे-मैट्रिक्स लेवल-15) पर नियुक्त किया गया है। इसमें पूर्व सेवा की पेंशन घटाई जाएगी। उन्हें राज्य सरकार की ओर से समय-समय पर स्वीकृत वेतन, महंगाई भत्ता और अन्य अनुमन्य सुविधाएं भी मिलेंगी।
विज्ञापन
नियुक्ति पत्र प्राप्त होने के 15 दिन के भीतर उन्हें पदभार ग्रहण करना होगा। कार्यभार संभालते समय मुख्य चिकित्सा अधिकारी या सक्षम चिकित्सा प्राधिकारी की ओर से जारी स्वास्थ्य प्रमाणपत्र प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा। चरित्र सत्यापन में कोई प्रतिकूल तथ्य सामने आने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। नियुक्ति आदेश विशेष सचिव एवं वित्त नियंत्रक (प्रभारी प्रमुख सचिव) केशव सिंह की ओर से जारी किया गया है।
विज्ञापन
