{"_id":"6a56570fb6d68aafd80ae525","slug":"up-relief-for-the-state-suffering-from-heat-and-humidity-monsoon-will-be-active-again-from-this-date-foreca-2026-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: उमस-गर्मी से तप रहे प्रदेश के लिए राहत भरी खबर, इस तारीख से फिर सक्रिय होगा मानसून; पूर्वानुमान जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: उमस-गर्मी से तप रहे प्रदेश के लिए राहत भरी खबर, इस तारीख से फिर सक्रिय होगा मानसून; पूर्वानुमान जारी
Wed, 15 Jul 2026 06:30 AM IST
रोहित मिश्र
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: रोहित मिश्र
Updated Wed, 15 Jul 2026 06:30 AM IST
सार
Weather in UP: यूपी से मानसून ने दूरी बना रखी है। छिटपुट बरसात के अलावा किसी भी जिले में भारी बारिश नहीं हो रही है। एक बार फिर मानसून के सक्रिय होने का संकेत आया है।
विज्ञापन
यूपी में जल्द ही फिर सक्रिया होगा मानसून।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश में मानसूनी गतिविधियों में ठहराव के बाद अब माैसम विभाग की ओर से अच्छी खबर आई है। मौसम विभाग ने बताया है कि 17 जुलाई से यूपी में एक बार फिर से मानसूनी बारिश लौट रही है।
क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र, लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार को बंगाल की खाड़ी में एक नया कम दबाव का क्षेत्र बन रहा है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि यह बारिश पहले पूर्वी उत्तर प्रदेश में शुरू होगी और धीरे-धीरे रविवार तक पश्चिमी उत्तर प्रदेश तक पहुंच जाएगी। हालांकि, यह दौर पिछले हफ्ते की तरह बहुत भारी नहीं होगा।
इधर, तराई को छोड़कर प्रदेश के बाकी हिस्से में बारिश थमते ही धूप और उमस भरी गर्मी ने लोगों को परेशान करना शुरू कर दिया है। माैसम विभाग ने 15 और 16 जुलाई के लिए प्रदेश भर में उमस भरी गर्मी का येलो अलर्ट जारी किया है। मंगलवार को 39.6 डिग्री अधिकतम तापमान के साथ प्रयागराज प्रदेश में सर्वाधिक गर्म रहा।
विज्ञापन
बुधवार के लिए प्रदेश में कहीं भी बारिश की चेतावनी जारी नहीं की गई है। मंगलवार को सिद्धार्थनगर में 99.2 मिमी सबसे अधिक बारिश दर्ज की गई। इसके अलावा महराजगंज में 87.5 मिमी, गोरखपुर में 29.6 मिमी वर्षा हुई।