फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Retired ARTO suspected to have more benami properties, vigilance investigating 15 bank accounts

यूपी: रिटायर्ड एआरटीओ के पास और भी बेनामी संपत्ति होने की आशंका, 15 बैंक खातों को खंगाल रही है विजिलेंस

Tue, 14 Jul 2026 07:37 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Tue, 14 Jul 2026 07:37 PM IST
सार

Retired ARTO Lalit Kumar: परिवहन विभाग के सहायक संभागीय अधिकारी (एआरटीओ) ललित कुमार की गिरफ्तारी के बाद अब उनके बैंक खातों को खंगालने का काम शुरू होगा। 
 

विज्ञापन
UP: Retired ARTO suspected to have more benami properties, vigilance investigating 15 bank accounts
आगरा के ARTO ललित कुमार - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

 करीब 35 करोड़ रुपये की काली कमाई वाले परिवहन विभाग के सहायक संभागीय अधिकारी (एआरटीओ) ललित कुमार की गिरफ्तारी के बाद विजिलेंस अब उनके बैंक खातों को खंगालने में जुट गया है। विजिलेंस ने ललित कुमार और उनके परिजनों के 15 से अधिक बैंक खातों का पता लगाया है, जिसमें बीते 15 वर्षों के दौरान किए गए लेन-देन की जानकारी मांगी गई है। इसके आधार पर ललित कुमार पर कानूनी शिकंजा कसा जाएगा।

विज्ञापन


विजिलेंस के अधिकारियों के मुताबिक ललित कुमार की अब तक लखनऊ, नोएडा, रायबरेली, बारांबकी में डेढ़ दर्जन से अधिक अचल संपत्तियों को पता लगाया जा चुका है। जांच में यह भी सामने आ चुका है कि उन्होंने इन संपत्तियों को खरीदने के लिए बैंक खातों के जरिये भुगतान किया था। हालांकि उन्होंने अपने बयान में इन संपत्तियों को अपने रिश्तेदारों के नाम बताया था। अब ललित कुमार पर लगे आरोपों को अदालत में साबित करने के लिए विजिलेंस बैंक खातों के जरिये हुए लेन-देन का ब्योरा जुटाकर विवेचना में शामिल करेगा। जांच में अभी तक उनके किसी बैंक में लॉकर का पता नहीं चला है हालांकि विजिलेंस के अधिकारी इसकी गहनता से जांच कर रहे हैं।
विज्ञापन


आईटीआर खंगाल रहा आयकर विभाग
वहीं दूृसरी ओर आयकर विभाग भी ललित कुमार और उनके करीबी परिजनों के वार्षिक आयकर रिटर्न को खंगाल रहा है ताकि उनकी कुल आय का पता लगाकर टैक्स का निर्धारण किया जा सके। अब तक की जांच में ललित कुमार के पास वैध आय से 36 गुना अधिक संपत्तियों का पता चला है जो उनकी मुश्किलों को बढ़ा सकता है। आयकर विभाग उनके रिश्तेदारों के नाम खरीदी गई संपत्तियों की जांच बेनामी संपत्ति निषेध इकाई को ट्रांसफर करने की तैयारी में भी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed