यूपी: पंचायत सहायकों के धरने में पहुंचे संजय सिंह, बोले- संसद में मजबूती से गूंजेगी आपकी आवाज; शोषण हो रहा
आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रभारी संजय सिंह ने लखनऊ के ईको गार्डन में धरना दे रहे पंचायत सहायकों से मुलाकात कर समर्थन दिया। उन्होंने छह हजार रुपये के मानदेय को बढ़ाकर 30 हजार रुपये करने की मांग की। संजय सिंह ने आश्वासन दिया कि पंचायत सहायकों की आवाज संसद में मजबूती से उठाई जाएगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रभारी और राज्यसभा सांसद संजय सिंह सोमवार को ईको गार्डन में अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे पंचायत सहायक कर्मचारियों से मिले और उनके आंदोलन को समर्थन दिया। उन्होंने कहा कि गांवों में 29 विभागों की रीढ़ बनकर काम करने वाले पढ़े-लिखे युवाओं को महज 6000 रुपये मानदेय दिया जा रहा है।
30 हजार रुपये मानदेय की मांग
संजय सिंह ने पंचायत सहायकों का मानदेय तत्काल बढ़ाकर 30 हजार रुपये प्रतिमाह करने की मांग की। उन्होंने कहा कि एक विधायक या सांसद के शपथ लेने के बाद उसे वेतन, वाहन भत्ता, चिकित्सा सुविधा और निधि जैसी सुविधाएं मिलती हैं। वहीं, लंबे समय तक जनता की सेवा करने वाले कर्मचारियों की पेंशन व्यवस्था समाप्त कर दी गई। उन्होंने पंचायत सहायकों के संघर्ष को समर्थन देते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी उनके साथ हर कदम पर खड़ी है।
बोले- संसद में उठाएंगे पंचायत सहायकों की आवाज
संजय सिंह ने पंचायत सहायकों को आश्वस्त किया कि संसद का आगामी सत्र शुरू होते ही वह उनके मानदेय और अधिकारों का मुद्दा सदन में मजबूती से उठाएंगे। उन्होंने कहा कि युवाओं के हक में फैसला लेने के लिए सरकार पर दबाव बनाया जाएगा। इस मौके पर अयोध्या प्रांत अध्यक्ष विनय पटेल, निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह, महासचिव दिनेश सिंह पटेल, मनोज मिश्रा, वैभव प्रकाश, इरम रिजवी, सुरभि, प्रेरणा, प्रशांत यादव और नूर सिद्दीकी समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।