{"_id":"6a7ec52c7bc7282fb305b233","slug":"up-sarvodaya-vidyalaya-students-outraged-over-teacher-shortage-take-to-the-streets-traffic-disrupted-due-to-2026-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: शिक्षक कम होने से भड़के सर्वोदय विद्यालय के छात्र, सड़क पर उतरे; पारा में प्रदर्शन से यातायात प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: शिक्षक कम होने से भड़के सर्वोदय विद्यालय के छात्र, सड़क पर उतरे; पारा में प्रदर्शन से यातायात प्रभावित
Fri, 14 Aug 2026 01:05 PM IST
Akash Dwivedi
डिजिटल डेस्क, लखनऊ
डिजिटल डेस्क, लखनऊ
Published by: Akash Dwivedi
Updated Fri, 14 Aug 2026 01:05 PM IST
सार
लखनऊ के पारा स्थित सर्वोदय विद्यालय के छात्रों ने शिक्षकों की कमी को लेकर सड़क पर प्रदर्शन किया। छात्रों का आरोप है कि करीब 450 विद्यार्थियों के लिए केवल सात शिक्षक हैं, जिससे पढ़ाई प्रभावित हो रही है। प्रदर्शन के कारण यातायात बाधित हुआ। छात्रों ने पर्याप्त शिक्षक तैनात होने तक आंदोलन जारी रखने की बात कही।
विज्ञापन
छात्रों का प्रदर्शन।
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पारा थाना क्षेत्र स्थित जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय के छात्रों ने शिक्षक की कमी को लेकर मंगलवार को प्रदर्शन किया। बुद्धेश्वर पेट्रोल पंप के सामने बड़ी संख्या में छात्रों ने सड़क पर प्रदर्शन करते हुए जाम लगा दिया। सूचना पर पारा पुलिस मौके पर पहुंची और छात्रों को समझाने के साथ यातायात सुचारु कराने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
छात्रों का आरोप है कि विद्यालय में करीब 450 विद्यार्थी पढ़ रहे हैं, जबकि पढ़ाने के लिए केवल सात शिक्षक हैं। इससे पढ़ाई प्रभावित हो रही है। छात्रों ने विद्यालय में पर्याप्त संख्या में शिक्षकों की तैनाती की मांग की है। प्रदर्शन के कारण सड़क पर वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई। पुलिस छात्रों से बातचीत कर उन्हें सड़क से हटाने और यातायात व्यवस्था सामान्य कराने में जुटी है। छात्रों का कहना है कि शिक्षकों की कमी दूर होने तक उनका प्रदर्शन जारी रहेगा।
विज्ञापन