यूपी: प्रदेश में सात आईएएस अफसरों के तबादले, धीरेंद्र सचान बने निदेशक पंचायतीराज; पढ़िए पूरी लिस्ट
उत्तर प्रदेश में प्रशासनिक फेरबदल के तहत सात आईएएस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। धीरेंद्र सचान को निदेशक पंचायतीराज की जिम्मेदारी सौंपी गई है। शासन स्तर पर हुए इस बदलाव में अन्य अधिकारियों की तैनाती भी बदली गई है। तबादलों से संबंधित विस्तृत सूची और नई जिम्मेदारियों की जानकारी शासन के आदेश में उपलब्ध होगी।
विस्तार
उत्तर प्रदेश में प्रशासनिक फेरबदल के तहत सात आईएएस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। धीरेंद्र सिंह सचान को निदेशक पंचायतीराज, उत्तर प्रदेश बनाया गया है। वहीं, आजमगढ़ और आगरा के मुख्य विकास अधिकारियों (सीडीओ) समेत कई अन्य अधिकारियों की तैनाती में बदलाव किया गया है।
किस अधिकारी को कहां मिली तैनाती?
धीरेंद्र सिंह सचान: विशेष सचिव, चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग से निदेशक पंचायतीराज, उत्तर प्रदेश बनाए गए हैं।
राकेश कुमार पटेल: मुख्य विकास अधिकारी, आजमगढ़ से विशेष सचिव, चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग बनाए गए हैं।
कंडारकर कमलकिशोर देशभूषण: मुख्य विकास अधिकारी, मुजफ्फरनगर से मुख्य विकास अधिकारी, आजमगढ़ बनाए गए हैं।
राजेश कुमार: अपर आयुक्त, आगरा मंडल से विशेष सचिव, नगरीय रोजगार एवं गरीबी उन्मूलन विभाग बनाए गए हैं।
प्रतिभा सिंह: मुख्य विकास अधिकारी, आगरा से अपर आयुक्त, आगरा मंडल बनाई गई हैं।
अमित कुमार: अपर जिलाधिकारी (प्रशासन), कानपुर देहात से मुख्य विकास अधिकारी, आगरा बनाए गए हैं।
देवेन्द्र कुमार सिंह कुशवाहा: सदस्य (न्यायिक), राजस्व परिषद, उत्तर प्रदेश, प्रयागराज से प्रतीक्षारत किए गए हैं।