यूपी: प्रदेश में आज से प्रचंड गर्मी का अलर्ट, ज्यादातर जिलों में 40 के ऊपर जाएगा पारा; इन इलाकों में चलेगी लू
Weather in UP: यूपी में सोमवार से प्रचंड गर्मी का अलर्ट है। प्रदेश के ज्यादातर जिलों में तपिश बढ़ने के साथ लू चलने का अलर्ट जारी किया गया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश में माैसम ने रविवार को अचानक करवट लिया और तपिश भरी गर्मी ने दोबारा सिर उठाया। रविवार को प्रदेश के 16 जिलों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार चला गया। माैसम विभाग का कहना है यूपी में अगले एक हफ्ते तक तापमान में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। पूर्वानुमान है कि अगले पांच दिनों में प्रदेश भर में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी आ सकती है। सोमवार के दिन की शुरुआत तीखी धूप से हुई। राजधानी लखनऊ में सुबह आठ बजे से ही असहनीय धूप प्रतीत हुई।
साथ ही मंगलवार से अगले तीन दिन यानी नाै जून से 11 जून के दाैरान उत्तर प्रदेश के ज्यादातर इलाकों के लू की चपेट में आने की आशंका है। रविवार को प्रदेश के बुंदेलखंड और दक्षिणी जिलों में तपिश और तीखी धूप का प्रकोप रहा। वहीं तराई के महराजगंज आदि कुछ जिलों में सुबह तेज हवाओं के साथ मामूली बूंदाबांदी देखने को मिली। बादलों की आवाजाही से साथ चलीं।
रविवार को बांदा और झांसी 43.2 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ प्रदेश का सबसे गर्म शहर रहे। इसके अलावा प्रयागराज में 42.8 डिग्री, कानपुर और फर्रूखाबाद में 42.4 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान रहा। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र, लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि उत्तर प्रदेश में अब माैसम शुष्क रहेगा और क्रमश: तापमान का बढ़ना जारी रहेगा।
सर्वाधिक तापमान वाले जिले
झांसी- 43.2 डिग्री सेल्सियस
प्रयागराज- 42.8 डिग्री सेल्सियस
कानपुर- 42.4 डिग्री सेल्सियस
फर्रुखाबाद- 42.4 डिग्री सेल्सियस
पारा फिर 40 डिग्री के पार, अब लू के आसार
राजधानी में रविवार को गर्मी के तेवर तल्ख नजर आए। लगभग एक सप्ताह के बाद अधिकतम तापमान 40 डिग्री के पार दर्ज किया गया। दोपहर में धूप और तपिश इतनी ज्यादा थी कि सड़कों पर सन्नाटा छाया रहा। मौसम विभाग का कहना है कि अब आने वाले दिनों में मौसम शुष्क रहेगा और लू का प्रभाव देखने को मिल सकता है।
आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक आने वाले पांच दिनों में अधिकतम तापमान में 2 से 4 डिग्री तक की बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। साथ ही 10 जून यानी मंगलवार को लखनऊ में लू के थपेड़े चलने का पूर्वानुमान है। फिलहाल गर्मी से बड़ी राहत के आसार नजर नहीं आ रहे। ऐसे में क्रमिक गति से तापमान बढ़ने से गर्मी के तेवर और तल्ख होंगे।
रविवार को अधिकतम तापमान 2 डिग्री की बढ़त के साथ 40.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान लगभग स्थिर रहते हुए 28.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।