सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: State politics heats up over POCSO charges against Shankaracharya; Congress to write to PM Modi; BJP respo

UP: शंकराचार्य पर लगे पास्को पर गरमाई प्रदेश की राजनीति, कांग्रेस लिखेगी पीएम मोदी को पत्र; भाजपा ने दिया जवाब

अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Mon, 23 Feb 2026 08:55 PM IST
विज्ञापन
सार

Swami Avimukteshwarananda controversy: शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद को लेकर प्रदेश की राजनीति गरमा गई है। इस मामले में कांग्रेस ने पीएम मोदी को पत्र लिखने की बात कही है। 

UP: State politics heats up over POCSO charges against Shankaracharya; Congress to write to PM Modi; BJP respo
स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद विवाद - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार

 कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा है। मांग की है कि शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के विरुद्ध दर्ज पॉक्सो प्रकरण की निष्पक्ष और पारदर्शी जांच की जाए। प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि सत्ता के हंटर से संतों की आवाज़ दबाने की कोशिश की जा रही है। इसे तत्काल बंद किया जाए। उन्होंे कहा कि शंकराचार्य पर यह कार्रवाई तब हुई जब उन्होंने कुंभ मेले की अव्यवस्थाओं पर प्रदेश सरकार को घेरा था। यह सीधे तौर पर राजनीतिक प्रतिशोध की बू देता है। कांग्रेस का स्पष्ट मानना है कि अनुच्छेद 25-26 के तहत मिली धार्मिक स्वायत्तता और सर्वोच्च न्यायालय के आदेशों का सम्मान होना चाहिए। उन्होंने प्रधानमंत्री से कहा है कि किसी भी आध्यात्मिक पद की गरिमा को सियासी रंजिश का हथियार बनाना लोकतंत्र और संविधान, दोनों के खिलाफ है। इसलिए पूरे मामले में किसी स्वतंत्र या केंद्रीय एजेंसी से जांच कराई जाए। ताकि हकीकत सामने आ सके।

Trending Videos


अखिलेश ने दिया था ये बयान 
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने रविवार को स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद पर केस दर्ज कराने वाले शाकुंभरी पीठाधीश्वर के आशुतोष ब्रह्मचारी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि सरकार 20 साल पुरानी घटना खोज कर लाई है। इसका मकसद स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद को अपमानित करना है। अगर शिकायकर्ता स्वामी रामभद्राचार्य का शिष्य है तो मुझसे गलती हुई। मैंने रामभद्राचार्य पर दर्ज केस वापस लिया था। मुझे उनको जेल भेज देना चाहिए था।

विज्ञापन
विज्ञापन

अखिलेश का बयान राजनीतिक दिवालियापन की निशानी : पंकज चौधरी

UP: State politics heats up over POCSO charges against Shankaracharya; Congress to write to PM Modi; BJP respo
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी। - फोटो : amar ujala

 भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के उस बयान पर पलटवार किया है, जिसमें उन्होंने उपमुख्यमंत्री को 100 विधायक लाकर मुख्यमंत्री बनाने का ऑफर दिया था। उन्होंने कहा कि अखिलेश का बयान उनकी हताशा, निराशा और राजनीतिक दिवालियापन को दर्शाता है।

पंकज चौधरी ने कहा कि सपा नेताओं को अपनी पार्टी की स्थिति पर ध्यान देना चाहिए। उनका जनाधार घट रहा है और संगठन कमजोर हो रहा है। सपा में केवल परिवारवाद और अंतर्कलह ही दिखाई देता है। विपक्ष के पास जनहित के मुद्दे नहीं बचे हैं, इसलिए वह ऐसे बयान देकर सुर्खियां बटोरने का प्रयास कर रहा है। सपा मुखिया को समझना चाहिए कि प्रदेश की जनता अब विकास और सुशासन की राजनीति को ही स्वीकार करती है। विपक्ष के ऐसे बयान भाजपा के संकल्प और जनसमर्थन को कमजोर नहीं कर सकते।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed