{"_id":"6a5a1b48e7533f0ca7001797","slug":"up-sub-inspector-s-body-found-inside-car-in-the-capital-liquor-bottles-lying-nearby-cause-of-death-remains-2026-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: राजधानी में कार के अंदर मिली दरोगा की लाश, पास में पड़ी थीं शराब की बोतलें; मौत की वजह बनी रहस्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: राजधानी में कार के अंदर मिली दरोगा की लाश, पास में पड़ी थीं शराब की बोतलें; मौत की वजह बनी रहस्य
Fri, 17 Jul 2026 05:38 PM IST
Akash Dwivedi
डिजिटल डेस्क, लखनऊ
डिजिटल डेस्क, लखनऊ
Published by: Akash Dwivedi
Updated Fri, 17 Jul 2026 05:38 PM IST
सार
लखनऊ के पारा क्षेत्र में गाजीपुर थाने में तैनात उपनिरीक्षक अजय ठाकुर का शव उनकी कार में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। कार से शराब की बोतलें भी बरामद हुई हैं। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर फॉरेंसिक जांच शुरू की है। मौत के कारणों की सभी पहलुओं से जांच जारी है।
विज्ञापन
कार के अंदर मिली दरोगा की लाश।
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजधानी के पारा थाना क्षेत्र में शुक्रवार शाम गाजीपुर थाने की सर्वोदय नगर चौकी में तैनात उपनिरीक्षक अजय ठाकुर (36) का शव उनकी कार में मिलने से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। मोहान रोड स्थित जनपद प्लाजा के सामने खड़ी कार में शव मिलने की सूचना पर पारा पुलिस, गाजीपुर थाना पुलिस और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, जबकि मौत के कारणों का पता लगाने के लिए फॉरेंसिक टीम को जांच में लगाया गया है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, उपनिरीक्षक अजय ठाकुर की कार संदिग्ध अवस्था में खड़ी मिली थी। सूचना मिलने पर पुलिस ने कार का दरवाजा खोलकर देखा तो अंदर उनका शव मिला। घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए गए और कार को सील कर दिया गया।
विज्ञापन
एसीपी शकील अहमद ने बताया कि प्रथम दृष्टया मौत के कारण स्पष्ट नहीं हो सके हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक जांच के बाद ही वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। उन्होंने बताया कि मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है और मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है।
विज्ञापन
पारा थाना प्रभारी सुरेश सिंह ने बताया कि कार के अंदर शराब की बोतलें भी बरामद हुई हैं। हालांकि, इससे मौत का संबंध है या नहीं, इस पर अभी कोई आधिकारिक निष्कर्ष नहीं निकाला गया है। पुलिस आत्महत्या, दुर्घटना और अन्य संभावित कारणों समेत सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है।
घटना के बाद मौके पर एहतियातन पुलिस बल तैनात किया गया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट, फॉरेंसिक जांच और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल उपनिरीक्षक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत पुलिस के लिए जांच का विषय बनी हुई है।