{"_id":"69f4bde18e7ee3496f06673b","slug":"up-supriya-shrinate-who-arrived-in-lucknow-launched-a-scathing-attack-on-the-bjp-saying-those-whose-degr-2026-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: लखनऊ पहुंचीं सुप्रिया श्रीनेता का भाजपा पर तीखा हमला, कहा- जिनकी डिग्री फर्जी, उनके वादें भी फर्जी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: लखनऊ पहुंचीं सुप्रिया श्रीनेता का भाजपा पर तीखा हमला, कहा- जिनकी डिग्री फर्जी, उनके वादें भी फर्जी
Fri, 01 May 2026 08:21 PM IST
रोहित मिश्र
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: रोहित मिश्र
Updated Fri, 01 May 2026 08:21 PM IST
सार
Supriya Shrinate: अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी सोशल मीडिया की चेयरपर्सन सुप्रिया श्रीनेत ने भाजपा पर तीखा हमला किया। वह एक सेमिनार में हिस्सा ले रहीं थीं।
विज्ञापन
कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी सोशल मीडिया की चेयरपर्सन सुप्रिया श्रीनेत ने भाजपा पर तंज कसते हुए कहा है कि वह लोग जो अपनी स्वयं की डिग्री नहीं दिखा सकते हैं। हम उनसे शिक्षा को आगे बढ़ाने की उम्मीद नहीं कर सकते हैं। जिनकी डिग्री फर्जी है, उनके वादें भी फर्जी है। उन्होंने कहा कि देश में शिक्षकों के लाखों पद खाली हैं।
विज्ञापन
वह बुद्ध पूर्णिमा व श्रमिक दिवस पर राजधानी स्थित गांधी भवन में प्रदेश कांग्रेस कमेटी शिक्षक व चिकित्सा प्रकोष्ठ की ओर से आयोजित शिक्षकों व चिकित्सकों के सम्मेलन को संबोधित कर रहीं थीं। उन्होंने कहा कि जहां 3012 डॉक्टरों की आवश्यकता है वहां 812 डॉक्टरों से काम चलाया जा रहा है। शिक्षकों और चिकित्सकों के खाली पदों को नहीं भरा जा रहा है, जिसका असर आम जनता पर पड़ा रहा है।
विज्ञापन
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव व प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडेय ने कहा कि शिक्षक और चिकित्सक भविष्य के निर्माता हैं। यह वर्ग भीड़ का हिस्सा नहीं बल्कि भीड़ को सम्बोधित करता है। सामाजिक न्याय के लिए हमें समाज में हर शोषित व्यक्ति को न्याय दिलाने के लिए पूरी ताकत के साथ खडे़ रहना है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सत्ता में आने के बाद पुरानी पेंशन बहाल करेगी।
विज्ञापन
प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि शिक्षक और चिकित्सक समाज के सजग और जिम्मेदार प्रहरी हैं। एक चिकित्सक शरीर को स्वस्थ्य रखता है। वहीं शिक्षक बेहतर समाज की नींव रखता है। आज सभी स्कूल कॉलेजों आदि शिक्षण संस्थानों को बेचा जा रहा है। उनका निजीकरण किया जा रहा है। सरकारी अस्पतालों की दुर्दशा किसी से छिपी नहीं है। शिक्षा और चिकित्सा को भाजपा सरकार ने व्यवसाय बना दिया है। कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति विभाग के चेयरमैन व सांसद तनुज पुनिया, पूर्व सांसद रवि प्रकाश वर्मा, मुईद अहमद पूर्व मंत्री, सदल प्रसाद पूर्व मंत्री, उप्र कांग्रेस कमेटी शिक्षक व चिकित्सक प्रकोष्ठ के चेयरमैन डॉ. अमित कुमार राय, डॉ. आज़ाद बेग, डॉ. मनीष हिंदवी, प्रो. श्रवण कुमार गुप्ता उपस्थित थे।