सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: The effects of the disturbance will end today, temperatures could rise by up to 10 degrees in these distr

यूपी: आज से खत्म होगा विक्षोभ का असर, इन जिलों में दस डिग्री तक चढ़ सकता है पारा; डराने वाले हैं पूर्वानुमान

अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Mon, 23 Mar 2026 07:57 AM IST
विज्ञापन
सार

Weather in UP: बीते कई दिनों से विक्षोभ की वजह से मिलने वाली राहत आज से खत्म हो जाएगी। पूरे प्रदेश में सोमवार से तापमान के बढ़ने का सिलसिला शुरू हो जाएगा। 

UP: The effects of the disturbance will end today, temperatures could rise by up to 10 degrees in these distr
यूपी के मौसम में आएगा बदलाव। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार

 उत्तर प्रदेश में बीते तीन दिनों के दाैरान झोंकेदार हवाओं के साथ गरज-चमक वाली बारिश दर्ज की गई। कई जिलों में तापमान सामान्य से 10 डिग्री या इससे भी नीचे आ गया था। रविवार को बलिया और गोरखपुर में अधिकतम तापमान सामान्य से सात डिग्री नीचे दर्ज किया गया। माैसम विभाग का कहना है कि रविवार से विक्षोभ का असर कमजोर पड़ गया है और बारिश का दाैर थमने से आगे माैसम शुष्क रहेगा।

Trending Videos


विभाग का कहना हैकि अब धूप की तपिश बढ़ने से प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में अगले सात दिनों में दिन के तापमान में सात से दस डिग्री तक की बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। मध्यांचल में एक दिन में अधिकतम तापमान में 2 से 4 डिग्री की बढ़त दर्ज हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बावजूद रविवार को पश्चिमी व पूर्वी संभागों में माैसम सुहाना रहा। नजीबाबाद में अधिकतम तापमान गिरकर 26.4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। वहीं कानपुर में सबसे कम न्यूनतम तापमान 13.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो प्रदेश में सबसे ठंडी रात रही।

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र, लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ कमजोर पड़ने से सोमवार से पूरे प्रदेश में मौसम शुष्क हो जाएगा। साथ ही मौसम सामान्य होने पर अगले सात दिनों में अधिकतम तापमान में करीब दस डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी होने की संभावना है।

राजधानी में दो दिन में 6.8 डिग्री चढ़ा पारा

राजधानी में विक्षोभ का असर खत्म होते ही धूप की तपिश में तेजी आई। शुक्रवार और शनिवार को बारिश और हवाओं के असर से माैसम खुशनुमा रहा। रविवार को धूप तीखी रही और शुक्रवार से रविवार के बीच दो दिनों में अधिकतम तापमान में 6.8 डिग्री सेल्सियस का उछाल आया।

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि आसमान साफ रहने और रूखी पछुआ से तपिश बढ़ेगी और अगले चार दिनों अधिकतम तापमान में तीन से पांच डिग्री सेल्सियस की बढ़त के संकेत हैं।
रविवार को अधिकतम तापमान 0.4 डिग्री की बढ़त के साथ 30.3 डिग्री सेल्सियस और रात का तापमान 0.2 डिग्री कीमामूली गिरावट के साथ 17 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed